रांची : डेंगू के मरीजों के मिलते ही जागा निगम हिंदपीढ़ी में चलाया लार्वा जांच अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राजधानी में डेंगू के मरीज मिलने के बाद शनिवार को नगर निगम की टीम हरकत में आयी. डेंगू व चिकनगुनिया का यह प्रकोप न बढ़े इसके लिए नगर निगम द्वारा हिंदपीढ़ी के नाला रोड, पुरानी रांची, सेंट्रल स्ट्रीट आदि जगहों पर अभियान चलाया गया. इस दौरान घर-घर जाकर लंबे समय से जमे पानी […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में डेंगू के मरीज मिलने के बाद शनिवार को नगर निगम की टीम हरकत में आयी. डेंगू व चिकनगुनिया का यह प्रकोप न बढ़े इसके लिए नगर निगम द्वारा हिंदपीढ़ी के नाला रोड, पुरानी रांची, सेंट्रल स्ट्रीट आदि जगहों पर अभियान चलाया गया. इस दौरान घर-घर जाकर लंबे समय से जमे पानी का सैंपल एकत्र किया गया.
निगम की टीम ने इस दौरान वार्ड-21, 22 और 23 में फॉगिंग वाहनों से लगातार फॉगिंग करवाया तथा कीटनाशक का छिड़काव कराया. इस दौरान वार्ड पार्षद डॉ साजदा खातून, मो एहतेशाम सहित स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग की टीम मौजूद थी.
डिप्टी मेयर पहुंचे हिंदपीढ़ी : हिंदपीढ़ी में डेंगू की खबर फैलने की सूचना मिलने पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी हिंदपीढ़ी पहुंचे. यहां उन्होंनें स्थानीय पार्षद व आमलोगों से बात की. मौके पर उन्होंने निगम के अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाये रखने व युद्ध स्तर पर फॉगिंग व कैमिकल का छिड़काव का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन