रांची : जनता और सरकार के विश्वास पर खरा उतरें अधिकारी : सुनील
Updated at : 13 Oct 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

सीएम के प्रधान सचिव ने आइपीआरडी के कार्यों की समीक्षा की रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ सुनील बर्णवाल ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहुंच गांव-गांव व घर-घर तक हो. अधिकारी जनता व सरकार के विश्वास पर खरा उतरें. विभाग का काम अंतिम व्यक्ति […]
विज्ञापन
सीएम के प्रधान सचिव ने आइपीआरडी के कार्यों की समीक्षा की
रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ सुनील बर्णवाल ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहुंच गांव-गांव व घर-घर तक हो. अधिकारी जनता व सरकार के विश्वास पर खरा उतरें. विभाग का काम अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाना है.
इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाते हुए गुणवत्तापूर्ण न्यूज, विज्ञप्ति, सक्सेस स्टोरी, न्यूज ऑफ द वीक आदि के माध्यम से सरकार की योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करें. श्री बर्णवाल शनिवार को सूचना भवन सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे.
एलइडी वैन का बेहतर उपयोग करें : डॉ बर्णवाल ने कहा कि प्रचार एलइडी वैन का बेहतर इस्तेमाल कर योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायें. फीडबैक भी लें कि किस प्रकार आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है.
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन एक पंचायत के तीन गांव में एलइडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करायें. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आइपीआरडी की पहुंच गांवों तक बढ़ी है. मौजूदा कार्यशैली को और आधुनिक बनाकर त्वरित गति से प्रचार-प्रसार करें. उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने कहा कि स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन) अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक करें.
महिलाओं एवं युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करें. मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव रमाकांत सिंह, उप सचिव मनोज कुमार के अलावा सभी अवर सचिव, उप निदेशक, सहायक निदेशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एपीआरओ/एसएमपीओ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




