ePaper

विस चुनाव की तैयारी में जुटी झारखंड पुलिस

Updated at : 12 Oct 2019 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव की तैयारी में जुटी झारखंड पुलिस

रांची : नवंबर-दिसंबर में संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में झारखंड पुलिस जुट गयी है. शुक्रवार को एडीजी आधुनिकीकरण आरके मल्लिक ने सभी रेंज डीआइजी के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक की. इसमें विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त होने वाले केंद्रीय बलों के रखरखाव पर होने वाले खर्च के मद्देनजर सभी […]

विज्ञापन
रांची : नवंबर-दिसंबर में संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में झारखंड पुलिस जुट गयी है. शुक्रवार को एडीजी आधुनिकीकरण आरके मल्लिक ने सभी रेंज डीआइजी के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक की.
इसमें विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त होने वाले केंद्रीय बलों के रखरखाव पर होने वाले खर्च के मद्देनजर सभी रेंज डीआइजी के साथ विचार-विमर्श किया गया. इसमें यह बात सामने आयी कि विस चुनाव के दौरान करीब 225 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती झारखंड में हो सकती है. ऐसे में इनके यात्रा भत्ता, महंगाई भत्ता सहित अन्य मदों में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा के खर्च का अनुमान है. बल की संख्या में बढ़ोतरी होने की स्थिति में खर्च और बढ़ेगी. इन सबके अलावा केंद्रीय बलों के ठहराव, वाहन आदि की व्यवस्था के लिए कितने पैसों की जरूरत पड़ेगी, इस पर भी मुख्यालय ने सभी रेंज डीआइजी से रिपोर्ट मांगी है.
सभी रिपोर्ट को कंपाइल करने के बाद कुल खर्च के लिए अनुमानित राशि की मांग के लिए पुलिस मुख्यालय चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्ताव रखेगा. बैठक के दौरान डीआइजी बजट मदन मोहन लाल, रांची रेंज डीआइजी अमोल होमकर वीणुकांत, बोकारो रेंज डीआइजी प्रभात कुमार, कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी, हजारीबाग रेंज डीआइजी पंकज कंबोज, पलामू रेंज डीआइजी विपुल कुमार शुक्ला और दुमका रेंज डीआइजी आरके लकड़ा सहित अन्य मौजूद थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola