रांची : कमल किशोर सहित 12 कैदी रिहा

Updated:
विज्ञापन

डॉ केके सिन्हा के साथ की गयी मारपीट के आरोपी थे पूर्व विधायक रांची : गांधी जयंती पर सरकार ने पूर्व विधायक कमल किशोर भगत सहित अन्य जेलों में बंद 12 कैदियों को रिहा कर दिया. केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने रिहा करने का निर्णय लिया था. 25 सितंबर को इस संबंध […]

विज्ञापन
डॉ केके सिन्हा के साथ की गयी मारपीट के आरोपी थे पूर्व विधायक
रांची : गांधी जयंती पर सरकार ने पूर्व विधायक कमल किशोर भगत सहित अन्य जेलों में बंद 12 कैदियों को रिहा कर दिया. केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने रिहा करने का निर्णय लिया था.
25 सितंबर को इस संबंध में गृह विभाग से अधिसूचना जारी की गयी थी. होटवार जेल में जेल आइजी वीरेंद्र भूषण, ओएसडी दीपक विद्यार्थी, बंदी कल्याण पदाधिकारी कमलजीत सिंह, जेल अधीक्षक अशोक चौधरी व जेलर चंद्रशेखर सुमन उपस्थित थे़
66% सजा काटने वालों को किया गया रिहा: जेल अधीक्षक ने बताया कि केंद्र सरकार ने वैसे बंदियों को रिहा करने का अादेश दिया था जो 66 प्रतिशत सजा काट चुके है़ं इनमें वैसे बंदी होते हैं जिन्हें आजीवन कारावास तथा हत्या के प्रयास की सजा न हुई हो़ कमल किशोर भगत को डॉ केके सिन्हा के साथ मारपीट करने के अारोप मेें सजा हुई थी़
विशेष जेल अदालत से छह बंदी रिहा : दूसरी ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में होटवार जेल में विशेष जेल अदालत का उद्घाटन डालसा के सचिव अभिषेक कुमार ने किया़ अदालत में अाठ न्यायिक दंडाधिकारियों के सामने 16 वादों को रखा गया था, जिसमें से छह का निष्पादन कर बंदी हारुचंद्र डे,संतोष कुमार साव, मो मिन्हाज अंसारी सहित अन्य को रिहा किया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola