रातू : ट्रक चालक को लूटकर भाग रहे थे, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कट्टा, लूट की रकम व तीन मोबाइल बरामद, कार जब्त रातू : शनिवार की देर रात दलादिली के समीप ट्रक (जेएच19सी-4092) चालक अरुण यादव से लूटपाट कर कार से भाग रहे दो अपराधी फुटकल टोली के समीप पकड़े गये. इनमें इंजमामुल हक (चंदवे, कांके) व जफरुल अंसारी (पिर्रा, फुटकल टोली) शामिल हैं. इनके पास से […]
विज्ञापन
कट्टा, लूट की रकम व तीन मोबाइल बरामद, कार जब्त
रातू : शनिवार की देर रात दलादिली के समीप ट्रक (जेएच19सी-4092) चालक अरुण यादव से लूटपाट कर कार से भाग रहे दो अपराधी फुटकल टोली के समीप पकड़े गये. इनमें इंजमामुल हक (चंदवे, कांके) व जफरुल अंसारी (पिर्रा, फुटकल टोली) शामिल हैं.
इनके पास से एक लोडेड कट्टा, लूट की रकम एक हजार, तीन मोबाइल व कार (डब्ल्यूबी02डब्ल्यू-6777) जब्त किया गया. इस संबंध में पीसीआर 29 के एएसआइ सुनील कुमार यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार घटना के 20 मिनट के अंदर डायल 100 से पुलिस को सूचना मिली कि दलादिली के समीप एक ट्रक के चालक व खलासी से हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की जा रही है.
उक्त सूचना पर पीसीआर 29 व गश्ती दल दलादिली चौक के समीप पहुंचे, तो अपराधी कार से सिमलिया रिंग रोड की ओर भाग गये. पीसीआर 29 व गश्ती दल ने पीछा कर उन्हें फुटकलटोली के समीप ओवरटेक कर पकड़ा. तलाशी में उनके पास से लोडेड कट्टा, लूटी गयी रकम व तीन मोबाइल बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










