रांची : लोगों ने खाते का डिटेल निकाला

Updated at : 28 Sep 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : लोगों ने खाते का डिटेल निकाला

रांची : हरदाग पंचायत के बारगुटु गांव निवासी ठगी के शिकार लोगों ने शुक्रवार को अपने एकाउंट का डिटेल निकाला. इसमें ठगी के शिकार पांच लोगों के खाते से राशि की निकासी की पुष्टि हुई. इसमें रोशनी सांगा के खाते से 500 रुपये, पूनम सांगा के एकाउंट से 7,500, मरियम सांगा के खाते से 1,800, […]

विज्ञापन

रांची : हरदाग पंचायत के बारगुटु गांव निवासी ठगी के शिकार लोगों ने शुक्रवार को अपने एकाउंट का डिटेल निकाला. इसमें ठगी के शिकार पांच लोगों के खाते से राशि की निकासी की पुष्टि हुई.

इसमें रोशनी सांगा के खाते से 500 रुपये, पूनम सांगा के एकाउंट से 7,500, मरियम सांगा के खाते से 1,800, सुभानी बिहां के खाते से 2,200 और हर्षित सांगा के एकाउंट से 10 हजार रुपये की निकासी का पता चला. ठगी के शिकार कई लोगों ने भी बैंक जाकर अपने एकाउंट का डिटेल निकालने का प्रयास किया. पर वे एकाउंट डिटेल हासिल नहीं कर पाये.

उल्लेखनीय है कि तुपुदाना ओपी में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ हर्षित सांगा की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था. प्राथमिकी में आरोप था कि 14 सितंबर 2019 को एक कार से तीन व्यक्ति गांव पहुंचे थे. उन्होंने गांव वालों से कहा कि सबको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जायेगा. इसके लिए आधार कार्ड और पासबुक की फोटोकॉपी मांगा. दिसंबर में खाते में राशि भेजने का आश्वासन भी दिया और गांव से चले गये. इसके बाद ही लोगों के एकाउंट से रुपये कट गये.

ओएलएक्स में कार बेचने के नाम पर 1.96 लाख की ठगी

ओएलएक्स के जरिये कार बेचने के नाम पर 1.96 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इसमें रेलवे कॉलोनी निवासी महेंद्रनाथ नायक की शिकायत पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि ओएलएक्स में एक कार का फोटो बेचने के लिए डाला गया था. उसने कार पसंद कर जब ओएलएक्स में दिये गये नंबर पर संपर्क किया. तब उससे कार के एवज में 1.96 लाख रुपये की मांग की गयी. संबंधित व्यक्ति द्वारा बताये गये एकाउंट नंबर पर राशि भी डाल दी. इसके बावजूद कार नहीं मिली.

साइबर अपराधी ने खाते से निकाले 20 हजार रुपये

चुटिया थाना क्षेत्र के नॉर्थ रेलवे कॉलोनी निवासी गोपाल मंडल के खाते से साइबर अपराधी ने 20 हजार रुपये निकाल लिये. घटना को लेकर उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास ही था. उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये की निकासी के संबंध में मैसेज आया, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई.

ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया, 4,450 रुपये ठगे

चुटिया के एक होटल से ऑनलाइन खाना मंगवाने पर 4,450 रुपये ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में चंदन कुमार की शिकायत पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चंदन ने ऑनलाइन खाना का ऑर्डर किया था. उसके एकाउंट से रुपये भी कट गये, लेकिन खाना नहीं आया. बाद में संबंधित मोबाइल नंबर से एकाउंट में रुपये वापस भेजने का आश्वासन दिया गया. लेकिन खाते में राशि वापस नहीं आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola