फर्जी हस्ताक्षर कर विभागीय पैसा गबन करने का आरोप : आइजी के पैसे उनके सचिव ने ही उड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर का फर्जी हस्ताक्षर कर विभागीय पैसा गबन करने के आरोप में उनके ही निजी सचिव रहे असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार के खिलाफ नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें संतोष पर 19.50 लाख रुपये गबन करने का अारोप लगाया गया है़ केस के आइओ मनोज कुमार […]
विज्ञापन
रांची : सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर का फर्जी हस्ताक्षर कर विभागीय पैसा गबन करने के आरोप में उनके ही निजी सचिव रहे असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार के खिलाफ नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें संतोष पर 19.50 लाख रुपये गबन करने का अारोप लगाया गया है़
केस के आइओ मनोज कुमार ने संतोष के आवास का सर्च वारंट हासिल किया है़ इस संबंध में सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर से संपर्क की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि आरोपी धुर्वा सेक्टर-दो स्थित रशियन हॉस्टल के समीप आवास संख्या सीडी-714 में रहता है़
वहां सर्च करने पर कई साक्ष्य और रकम मिल सकते हैं. वर्तमान में संतोष असम के जोरहाट में पदस्थापित है. दो माह पहले रांची से तबादला हुआ है. संतोष पर चेक बुक गायब कर फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी करने का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन