ePaper

रांची : महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के पुत्र की राइफल से चली गोली, मौसी की मौत, गिरफ्तार

Updated at : 19 Sep 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के पुत्र की राइफल से चली गोली, मौसी की मौत, गिरफ्तार

रांची : सिविल काेर्ट के पास काली बाबू स्ट्रीट निवासी महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामधन वर्मन के घर में उनके पुत्र विवेक वर्मन की राइफल से गोली चल गयी़ इससे बिस्तर पर सोयी उसकी मौसी शांति देवी (60) की मौत हो गयी़ घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े सात बजे उस वक्त हुई, […]

विज्ञापन
रांची : सिविल काेर्ट के पास काली बाबू स्ट्रीट निवासी महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामधन वर्मन के घर में उनके पुत्र विवेक वर्मन की राइफल से गोली चल गयी़ इससे बिस्तर पर सोयी उसकी मौसी शांति देवी (60) की मौत हो गयी़ घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े सात बजे उस वक्त हुई, जब हथियार की पूजा करने के बाद विवेक उसे रखने के लिए ले जा रहा था़ इस संबंध में शांति देवी के बेटे गौरव के बयान पर कोतवाली थाना में विवेक वर्मन पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ पुलिस ने राइफल जब्त करते हुए विवेक को गिरफ्तार कर लिया है़
क्या है मामला : मृतका के पुत्र गौरव ने प्राथमिकी में लिखा है कि मंगलवार को घर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हो रही थी. पूजा के बाद मौसेरा भाई विवेक वर्मन लाइसेंसी राइफल अालमारी में रखने जा रहा था, तभी गोली चल गयी, जो सामने पलंग पर सो रही मेरी मां की पीठ में लगी.
वह एक बार चिल्लायी और फिर बेहोश हो गयी़ उसे हम लोग सेवा सदन अस्पताल ले गये़ वहां डॉक्टराें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया़ गौरव ने कहा कि उनके मौसा रामधन वर्मन के नाम से दो लाइसेंसी हथियार (एक बंदूक व एक राइफल) और विवेक वर्मन के नाम से एक लाइसेंसी हथियार है़ गोली रामधन वर्मन की लाइसेंसी राइफल (एनपी बोर .315) से चली़
रामधन वर्मन का पुत्र विवेक वर्मन गिरफ्तार
घर के बरामदे में होरही थी विश्वकर्मा पूजा
पूजा के बाद राइफल लेजाते समय चली गोली
गोली रामधन वर्मन की लाइसेंसी राइफल से चली
गोली की आवाज सुन कर पुजारी घबरा गये
जिस समय गोली चली, उस समय पुजारी अमोद मिश्रा भी वहीं थे. गोली की आवाज सुन कर वह घबरा गये़ और भागने लगे. लोगों ने पूछा तो उन्होंने गोली चलने की बात बतायी़ उसके बाद पूरे मुहल्ले के लोग रामधन के घर पर जमा हो गये़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola