रांची : छूटे घरों में शौचालय का निर्माण करायें : रमाकांत

Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के बुदूहातू और दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के शंकरपुर गांव के छूटे हुए शौचालय का निर्माण कार्य अविलंब कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने जिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को छूटे हुए लाभुकों की सूची तैयार कर जल्दी […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के बुदूहातू और दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के शंकरपुर गांव के छूटे हुए शौचालय का निर्माण कार्य अविलंब कराने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने जिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को छूटे हुए लाभुकों की सूची तैयार कर जल्दी ही उनके घरों में शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया है. श्री सिंह बुधवार को सूचना भवन में मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे. लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के बसिया गांव के भोला महतो व अन्य की जमीन का अधिग्रहण टोरी-शिवपुर रेललाइन के तहत किया गया था. सात साल बीत जाने के बाद भी अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है. इस पर विशेष सचिव ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा देवघर, चंदनक्यारी और गिरिडीह के मामले भी सामने आये. गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक नाबालिग के साथ 21 दिसंबर 2012 को दुष्कर्म की घटना हुई थी. साढ़े छह साल गुजर जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस संबंध में श्री सिंह ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola