झारखंड चेंबर का चुनाव आज, 3,414 मतदाता डालेंगे वोट, कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखेगा उम्मीदवारों का चेहरा
Updated at : 08 Sep 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड चेंबर चुनाव रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा. सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे. शाम 5:30 बजे तक लाइन में लगे रहने वाले मतदाता ही वोट डाल पायेंगे. पहली बार मतदाता अपना वोट देते समय कंप्यूटर स्क्रीन पर उम्मीदवारों का फोटो देख सकेंगे. उक्त […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड चेंबर चुनाव रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा. सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे. शाम 5:30 बजे तक लाइन में लगे रहने वाले मतदाता ही वोट डाल पायेंगे. पहली बार मतदाता अपना वोट देते समय कंप्यूटर स्क्रीन पर उम्मीदवारों का फोटो देख सकेंगे. उक्त बातें चुनाव समिति के चेयरमैन विष्णु बुधिया और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने शनिवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही.
3,414 मतदाता डालेंगे वोट
इस बार 3,414 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. यह चुनाव पूरी तरह से पेपरलेस होगा. प्रत्याशियों के लिए दो लाइन बनायी गयी है. इनमें तीन प्रत्याशी को ही कार्ड बांटने की अनुमति दी गयी है.
कंप्यूटर द्वारा जारी मतदाता क्रमांक संख्या और काउंटर नंबर को एसएमएस से भेजा गया है, ताकि वोटिंग स्लिप खोजने में परेशानी न हो. मतदान स्थल पर हेल्प डेस्क भी है. मतदान के लिए कुल 35 कंप्यूटर लगाये गये हैं. कंप्यूटर पर मतदान के लिए लगाया गया सॉफ्टवेयर 21 से कम और 21 से अधिक उम्मीदवार का चयन नहीं करेगा. मतदान के बाद इसी दिन शाम 7.30 बजे तक परिणाम की घोषणा की जायेगी.
चार प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए प्राप्त नामांकनों में से कोल्हान प्रमंडल से संदीप मुरारका, कोयलांचल प्रमंडल से निर्मल झुनझुनवाला, पलामू प्रमंडल से रंजीत मिश्रा एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से जितेंद्र प्रसाद को निर्विरोध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है. इन प्रमंडलों से केवल एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ था. अब केवल दो प्रमंडलों के लिए ही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. इनमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल शामिल है.
कुणाल आजमानी की टीम
कुणाल अजमानी की टीम में अनिल अग्रवाल, अश्विनी कुमार राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, कुणाल आजमानी, मनीष कुमार सर्राफ, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढ़ा, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, संजय अखौरी, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला एवं विवेक अग्रवाल मैदान में हैं.
किशोर मंत्री की टीम
किशोर मंत्री की टीम में आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, अर्पित जैन, अरुण कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, ब्रजेश कुमार, दीपेश कुमार निराला, डॉ रमेश बजाज, जुवीन ठक्कर, किशोर कुमार मंत्री, प्रकाश कुमार हेतमसरिया, आरडी सिंह, संदीप कुमार अग्रवाल, संजीत कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, शैलेंद्र कुमार सुमन, शिव कुमार पराशर एवं विनय छापरिया मैदान में हैं.
निर्दलीय : निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आनंद जालान मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




