प्रशासन ने दिया सुरक्षा का आश्वासन, पीजी विभाग व कॉलेजों में अब 19 को होगा मतदान

Updated at : 08 Sep 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने दिया सुरक्षा का आश्वासन, पीजी विभाग व कॉलेजों में अब 19 को होगा मतदान

रांची : उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप व जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद रांची विवि छात्र संघ चुनाव की संशोधित तिथि जारी की गयी है. पीजी विभाग व कॉलेजों में अब प्रत्यक्ष रूप से मतदान 18 सितंबर की जगह 19 सितंबर को होंगे. 20 सितंबर को मतगणना व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. कुलपति […]

विज्ञापन

रांची : उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप व जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद रांची विवि छात्र संघ चुनाव की संशोधित तिथि जारी की गयी है. पीजी विभाग व कॉलेजों में अब प्रत्यक्ष रूप से मतदान 18 सितंबर की जगह 19 सितंबर को होंगे. 20 सितंबर को मतगणना व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार ने संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है.

अब नामांकन पत्र 13 अौर 14 सितंबर को भरे जायेंगे. 15 को नामांकन पत्र की स्क्रूटनी की जायेगी. 16 को अपराह्न दो बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा. 16 को ही अपराह्न चार बजे संशोधित सूची जारी की जायेगी. 17 को चुनाव-प्रचार समाप्त होगा और 19 सितंबर को संबंधित कॉलेजों में मतदान होगा.
वहीं पीजी विभाग के लिए पीजी भूगर्भशास्त्र विभाग में मतदान होगा. मतदान सुबह साढ़े 10 से साढ़े चार बजे तक होगा. 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना होगी. इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा. संबंधित कॉलेज अपने यहां मतगणना व शपथ ग्रहण करायेंगे, जबकि पीजी विभाग के लिए पीजी भूगर्भशास्त्र विभाग में मतगणना व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा.
21 सितंबर को सभी कॉलेज व पीजी विभाग में विजयी प्रतिभागियों की सूची विवि मुख्यालय स्थित डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा की जायेगी. वहीं विवि स्तर पर मतदान 27 सितंबर को ही होगा. इसी दिन मतगणना होगी व शपथ ग्रहण समारोह भी होगा. मालूम हो कि मारवाड़ी कॉलेज में हंगामा, करमा पर्व, मुहर्रम, वीवीआइ मूवमेंट व दशहरा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर की थी.
साथ ही चुनाव को लेकर पुनर्विचार करने के लिए कहा था. इसके बाद विवि के कुलपति ने उच्च स्तरीय बैठक कर निर्णय लिया कि इस बाबत राजभवन, उच्च शिक्षा के प्रधान सचिव सहित जिला प्रशासन व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
पीजी विभाग व कॉलेजों ने जमा की गयी वोटर लिस्ट : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देर शाम तक कई कॉलेजों व पीजी विभागों ने शनिवार को वोटर लिस्ट जमा की गयी. चुनाव में पीजी विभाग सहित 14 अंगीभूत कॉलेज अौर पांच बीएड कॉलेज शामिल हो रहे हैं.
100 पदाधिकारी विवि स्तर पर पांच को चुनेंगे
रांची विवि छात्र संघ चुनाव में लगभग 40 हजार वोटर होंगे. 22 पीजी विभाग व चार वोकेशनल कोर्स विभाग (परफॉर्मिंग आर्ट, योगा, आइएमएस व पत्रकारिता विभाग), 14 अंगीभूत कॉलेज और पांच बीएड कॉलेज चुनाव में शामिल होंगे.
पीजी व चार वोकेशनल कोर्स विभाग पांच पदाधिकारी चुनेंगे, जबकि 14 अंगीभूत कॉलेज पांच-पांच पदाधिकारी व पांच बीएड कॉलेज पांच-पांच पदाधिकारी चुनेंगे. इस तरह कुल सौ पदाधिकारी मिल कर विवि स्तर पर पांच पदाधिकारी को चुनेंगे. पांच पदाधिकारी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व उप सचिव होंगे.
बीबी लाल बने रिटर्निंग अफसर
रांची विवि छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ यूसी मेहता ने चुनाव कार्य से खुद को अलग रखा है. इसलिए छात्र संघ चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ बीबी लाल को बनाया गया है. इधर, विवि मुख्यालय के 11 कर्मचारियों को भी चुनाव कार्य में सहयोग देने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola