रांची : नगर निगम के कर्मचारी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर निगम के कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. हड़ताल पर गये इन कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 10 अगस्त को अपर नगर आयुक्त के साथ वार्ता में हुई थी. उस दौरान अपर नगर आयुक्त ने हमारी मांगों को […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर निगम के कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. हड़ताल पर गये इन कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 10 अगस्त को अपर नगर आयुक्त के साथ वार्ता में हुई थी. उस दौरान अपर नगर आयुक्त ने हमारी मांगों को जल्द से जल्द सरकार से पूरा कराने का आश्वासन दिया था.
लेकिन, अब तक हमारी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया गया. इसलिए गुरुवार से भी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. अब सरकार और नगर निगम के अधिकारी यह समझें कि कैसे करके निगम का काम होगा.
मौके पर संघ के अध्यक्ष नरेश राम, उपाध्यक्ष राजू मुंडा, मंत्री दीपक रजक, उप मंत्री मो रब्बानी सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे.
नगर निगम का कामकाज ठप: नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. किसी भी शाखा में न तो कोई आवेदन जमा लिये गये और न ही आवेदनों को डिस्पैच किया गया.
सबसे अधिक परेशानी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आनेवाले लोगों को हुई. यहां काउंटर पर कोई भी कर्मचारी आवेदन जमा लेने के लिए भी नहीं था. इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए आये लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
नगर निगम ने छह पार्किंग स्थलों का टेंडर निकाला
रांची : नगर निगम ने मेन रोड के छह पार्किंग स्थलों के लिए टेंडर निकाला है. 14 सितंबर को इसका टेंडर फाइनल होगा. जो भी व्यक्ति उच्चतम बोली लगायेगा, उसे टेंडर आवंटित कर दिया जायेगा. ज्ञात हो कि नगर निगम पहले ही इस सड़क के आठ हिस्से का टेंडर निकाल कर उसे ठेकेदारों के हवाले कर चुका है. इधर, नगर निगम ने एक सितंबर से मेन रोड में सिटी बसों की सेवा शुरू की है. लेकिन, अब तक इन बसों के लिए कहीं पर पड़ाव तय नहीं किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola