जेएससीए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 7:03 AM
रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) चुनाव को लेकर संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने इलेक्टोरल अफसर को लिखा पत्र लिखकर पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बरतने का किया अनुरोध किया है. पत्र में मनोज सिंह ने इलेक्टोरल अफसर के रूप में नियुक्ति पर शिव बसंत को बधाई देते हुए आग्रह किया […]
रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) चुनाव को लेकर संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने इलेक्टोरल अफसर को लिखा पत्र लिखकर पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बरतने का किया अनुरोध किया है.
पत्र में मनोज सिंह ने इलेक्टोरल अफसर के रूप में नियुक्ति पर शिव बसंत को बधाई देते हुए आग्रह किया है वेबसाइट में सदस्यों से जुड़ी सारी जानकारी (उनके पते, संपर्क नंबर, सदस्यता संख्या) डाली जाये.
मनोज सिंह ने ये भी आग्रह किया कि जो भी दिशा निर्देश इलेक्टोरल अफसर द्वारा जारी किये जायें, उसकी सूचना पूरे राज्य में प्रसारित होनेवाले समाचार पत्रों में छपना सुनिश्चित की जाये और निबंधित कार्यालय कीनन स्टेडियम के सूचना पट पर भी उसका प्रकाशन अनिवार्य रूप से किया जाये. ऐसा होने से ही राज्य भर के सदस्यों को पूरी जानकारी मिल पायेगी.
पहले संविधान में होगा सुधार, फिर चुनाव
जमशेदपुर. जेएससीए का चुनाव संभवत: अगले महीने के पहले सप्ताह तक संपन्न हो जायेगा. इससे पूर्व जेएससीए को अपने कॉन्स्टीट्यूशन में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार बतलाव करना होगा. जेएससीए ने हाल ही में अपने कॉन्स्टीट्यूशन में बदलाव करते हुए सीओए को दिया था, लेकिन सीओए ने गहन अध्ययन के बाद जेएससीए के कॉन्स्टीट्यूशन में कुछ बिंदुओं पर बदलाव करने का निर्देश दिया है. अब जेएससीए द्वारा इसमें बदलाव के बाद ही जेएससीए का चुनाव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










