रांची : चंदवे में जमीन कारोबारी को गोली मारी, जख्मी

Updated at : 30 Aug 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चंदवे में जमीन कारोबारी को गोली मारी, जख्मी

बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मोटरसाइकिल पर सवार थे अपराधी, गोली मार कर चुटु की ओर भागे रांची/मेसरा : चंदवे में जमीन कारोबारी ओम प्रकाश साहू को अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी. घटना गुरुवार की शाम सात बजे की है. गोली लगने से चंदवे बस्ती निवासी ओम प्रकाश घायल […]

विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
मोटरसाइकिल पर सवार थे अपराधी, गोली मार कर चुटु की ओर भागे
रांची/मेसरा : चंदवे में जमीन कारोबारी ओम प्रकाश साहू को अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी. घटना गुरुवार की शाम सात बजे की है. गोली लगने से चंदवे बस्ती निवासी ओम प्रकाश घायल हो गये. इधर, कारोबारी को गोली मारने के बाद हमलावर चुटु रोड में बीआइटी की ओर भाग गये.
घायल अवस्था में अोम प्रकाश को स्थानीय लोगों द्वारा मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. गोली उनकी बायीं बांह में लगी है. डॉ एनएएम अली उनका इलाज कर रहे हैं़ शुक्रवार को ऑपरेशन कर उनकी गोली निकाली जायेगी. घटना पिठोरिया थाना क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना व बीआइटी थाना के प्रभारी हमलावरों की तलाश में जुट गये.
स्थानीय लोगों ने बताया कि ओम प्रकाश अपने चाचा खेमू साहू के दशकर्म में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे चंदवे चौक गया था. वह अपने दोस्त शेख कमरुल के साथ था. शाम होने पर वह अपने दोस्त की बुलेट मोटरसाइकिल से चंदवे से चुटु जानेवाली सड़क के किनारे स्थित विजया बैंक के पास अपने मामा अमीन साहू के घर के नजदीक पहुंचा.
जैसे ही वह मोटरसाइकिल से उतरा, पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए वहां आये और उसे गोली मार कर चुटु की ओर भाग निकले. गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा. इधर, गोली की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े. इसके बाद तत्काल ही आेम प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola