रांची : बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बतायें : मुख्य सचिव
Updated at : 29 Aug 2019 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को लेकर लांच किया गया ऐप पुरस्कार योजना में स्कूलों को मिलनेवाली राशि में हुई है बढ़ोतरी बच्चों को जल संरक्षण के बारे में भी जागरूक करें रांची : राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा है कि बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बतायें. उन्हें शुरू […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को लेकर लांच किया गया ऐप
पुरस्कार योजना में स्कूलों को मिलनेवाली राशि में हुई है बढ़ोतरी
बच्चों को जल संरक्षण के बारे में भी जागरूक करें
रांची : राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा है कि बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बतायें. उन्हें शुरू से ही साफ-सफाई के प्रति जागरूक करें. साफ-सफाई के साथ-साथ बच्चों को जल संरक्षण के बारे में भी जागरूक करें.
उक्त बातें मुख्य सचिव ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता को लेकर बनाये गये ऐप व स्वच्छता पखवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम में कही. मुख्य सचिव ने स्वच्छता को बच्चों की आदत में शामिल करने पर जोर दिया. स्वच्छता को लेकर बच्चों को दायित्व देने को भी कहा. साथ ही सभी विद्यालयों में स्वच्छता मॉनिटर बनायें. वे बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बतायेंगे.
स्वच्छता के मामले में झारखंड तीसरे स्थान पर
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने कहा कि स्वच्छता के मामले में देश में झारखंड का तीसरा स्थान है. जबकि पूर्वी भारत में पहला स्थान है. राष्ट्रीय स्तर पर केवल झारखंड ही ऐसा राज्य है जिसके तीन विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला था.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का आयोजन किया गया था. केंद्र स्तर पर गत वर्ष इसका आयोजन नहीं किया गया. ऐसे में राज्य सरकार ने इस वर्ष अपने स्तर से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की है. इसके तहत विद्यालयों को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की गयी है. पुरस्कार योजना के तहत मिलनेवाली राशि एक लाख रुपये से बढ़ा कर दो लाख कर दी गयी है.
स्वच्छता पखवाड़ा एक से 16 सितंबर तक
राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा व स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा एक से 15 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में बताया गया. विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करेंगे.
इसके बाद विभागीय टीम द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा. राज्य भर से 119 विद्यालयों को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी, प्राथमिक शिक्षा निदेशक आदित्य कुमार आनंद, अवर सचिव गरिमा सिंह, यूनिसेफ के निकोलस ओसबग, थरेसा एनडुले, शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




