रांची : अशोक पुरोहित बने अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2019 9:45 AM
विज्ञापन
रांची जिला दुर्गापूजा समिति का चुनाव, चुने गये नये सदस्य रांची : रांची जिला दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार को प्रेस क्लब में मुनचुन राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय सहित समिति के कार्यों की समीक्षा की गयी और पुरानी समिति को भंगकर नयी समिति का चुनाव किया गया. जिसमें […]
विज्ञापन
रांची जिला दुर्गापूजा समिति का चुनाव, चुने गये नये सदस्य
रांची : रांची जिला दुर्गापूजा समिति की बैठक रविवार को प्रेस क्लब में मुनचुन राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय सहित समिति के कार्यों की समीक्षा की गयी और पुरानी समिति को भंगकर नयी समिति का चुनाव किया गया.
जिसमें अशोक पुरोहित को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने कहा कि पूजा पंडालों के पट खुलने में अब सिर्फ चंद दिन शेष हैं. श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ नहीं हो, इसके लिए हम सभी आयोजकों को अभी से अपनी तैयारी में लगना होगा. संयोजक मुनचुन राय ने कहा कि रांची में दुर्गापूजा का बहुत महत्व है. लाखों लोग सड़कों पर उतरते हैं.
इसलिए इस बार भी हमारी कोशिश राजधानी में भव्य दुर्गापूजा आयोजित करने की है. नयी कमेटी में मुख्य संरक्षक सीपी सिंह, मुख्य सलाहकार संजय सेठ, संरक्षक मंडली में अशोक चौधरी, हीरालाल साहू, किशन पोद्दार, मनोज मिश्रा, मनोज गुप्ता, मनोज पांडेय, मनोज ठाकुर, आलोक साहू, कामाख्या सिंह व कृष्ण मोहन सिंह, संयोजक मुनचुन राय, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, राकेश शर्मा, कमल गुप्ता, शिव नंदन मिश्रा, संजय सोनी, रमेश गुप्ता, मुन्ना शर्मा, राजेश ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, वीरू साहू, विक्रम शर्मा, लालू सिंह, राजकुमार महतो, विनोद गोप, हरीश कुमार, रवि सिंह, देवाशीष गायन, मिनी सिंह, विजय गुप्ता, राजीव चौधरी व आशुतोष वर्मा और महामंत्री कुंदन सिंह चुने गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










