रांची : नया करने का लिया गया संकल्प

Updated at : 26 Aug 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नया करने का लिया गया संकल्प

राष्ट्रीय जनजातीय अखड़ा- 2019 का समापन, 30 शोध पत्र प्रस्तुत किये गये 12-14 राज्यों से शामिल हुए आदिवासी लेखक और रचनाकार पाइका, जतरा और मुंडारी नृत्य की प्रस्तुति देकर बांधा समां रांची : डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान व साहित्य अकादमी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय अखड़ा- 2019 का समापन रविवार को हुआ, […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय जनजातीय अखड़ा- 2019 का समापन, 30 शोध पत्र प्रस्तुत किये गये
12-14 राज्यों से शामिल हुए आदिवासी लेखक और रचनाकार
पाइका, जतरा और मुंडारी नृत्य की प्रस्तुति देकर बांधा समां
रांची : डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान व साहित्य अकादमी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय अखड़ा- 2019 का समापन रविवार को हुआ, जिसमें देश के 12-14 राज्यों से आये आदिवासी लेखकों और रचनाकारों ने अपनी कल्पना, शिल्प, आदिवासियाें की उपलब्धियां और उनकी समस्याओं को साझा किया़ एक-दूसरे के साथ संवाद किया और नये उत्साह से अपने-अपने क्षेत्र में और बेहतर करने का संकल्प दोहराया.
समापन दिवस पर ‘आदिवासी साहित्य और स्त्री जीवन के संघर्ष’, ‘आदिवासी साहित्य लेखन दशा, दिशा, वैविध्य और चुनौतियां’, लघु कथा वाचन और काव्य पाठ के सत्र हुए़ इस दौरान 30 शोध पत्र भी प्रस्तुत किये गये़
विस्थापन का सर्वाधिक दुष्प्रभाव महिलाओं पर : ‘आदिवासी साहित्य और स्त्री जीवन के संघर्ष’ सत्र में डॉ चैतन सोरेन ने कहा कि आदिवासी लगातार भूमिहीन, बेरोजगार और विस्थापित हो रहे हैं. इसका सर्वाधिक दुष्प्रभाव स्त्रियों पर होता है़
सावित्री बड़ाइक ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र डायन प्रथा, शराब और शोषण के शिकार हैं. दमयंती सिंकू ने कहा कि विकास के नाम पर आदिवासी अपने गांव से दूर हो रहे है़ं श्वेता जायसवाल ने कहा कि आदिवासी साहित्य में स्त्री की वेदना, विद्रोह और संघर्ष भरा है़
हेसल सारु ने लोकगीतों के माध्यम से महिलाओं के सौंदर्य और उपस्थिति को रेखांकित किया़ शोधार्थी नितिशा खालखो ने कहा कि हमें नये चश्मे से देखने की जरूरत है, हम तभी अपने प्रश्नों का उत्तर ढूंढ पायेंगे़
अनुवाद जरूरी, ताकि ज्यादा लोगों तक पहुंचे : ‘आदिवासी साहित्य लेखन दशा, दिशा, वैविध्य और चुनौतियां’ सत्र में कर्नाटक से आये डाॅ शांता नायक ने कहा कि हमें शब्दों के साथ खेलना होगा़ आदिवासी साहित्य का अनुवाद होना चाहिए ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके़ पंकज मित्र ने कहा कि आदिवासी दर्शन मूल रूप से जंगल के साथ सह अस्तित्व पर है, वहीं दूसरे समाज के लोग प्रकृति पर विजय पाना चाहते है़ं
कालीदास मुर्मू ने कहा कि आदिवासी लेखन की प्रेरणा का मूल स्रोत प्रकृति है़ डॉ अनुज लुगुन ने कहा कि अस्मितावाद के खतरे सभी जगह हैं. डॉ मीनाक्षी मुंडा ने कहा कि आदिवासी भाषाओं को शिक्षा व्यवस्था में शामिल कराना जरूरी है़
इस सत्र की अध्यक्षता महादेव टोप्पो ने की़ इस मौके पर अधिवक्ता रश्मि कात्यायन, डॉ जोसफ बाड़ा, टीआरआई के निदेशक रणेंद्र कुमार, डिप्टी डायरेक्टर चिंटू दोरायबुरु, गुंजल इकिर मुंडा, डॉ अभय सागर मिंज उपस्थित थे़ शाम को पाइका नृत्य, जतरा नृत्य व मुंडारी नृत्य ने समां बांधा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola