अफसरों के भ्रष्टाचार की जांच में विभाग नहीं कर रहे सहयोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई करने के मामले में राज्य सरकार के विभाग उदासीन हैं. विभागों के असहयोगात्मक नीति के कारण अफसरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में कठिनाई आ रही है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पास विभिन्न विभागों के कुल 72 मामले लंबित हैं. विभागों से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने […]
विज्ञापन
रांची : भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई करने के मामले में राज्य सरकार के विभाग उदासीन हैं. विभागों के असहयोगात्मक नीति के कारण अफसरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में कठिनाई आ रही है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पास विभिन्न विभागों के कुल 72 मामले लंबित हैं. विभागों से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मामलों की जांच पूरी नहीं हो पा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
फिलहाल, एसीबी के पास सरकार के 22 विभागों के अधिकारियों पर मामले दर्ज हैं. सबसे अधिक दस मामले राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों पर दर्ज किये गये हैं. कार्मिक विभाग को एसीबी ने आरोपों की जांच के लिए सहयोग करने को कई बार पत्र लिखा है. बावजूद अब तक एसीबी को संबंधित दस्तावेज सौंपने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गयी है. विभागों के असहयोग पर एसीबी द्वारा मुख्य सचिव को भी पत्र लिख कर जांच में सहयोग की अपील की गयी है.
किन विभागों के कितने मामले जांच के लिए लंबित
विभाग लंबित मामले
कार्मिक 10
जल संसाधन 02
पथ निर्माण 06
ग्रामीण विकास 07
ग्रामीण कार्य 02
उद्योग 01
ऊर्जा 05
पेयजल एवं स्वच्छता 02
सहकारिता 03
विज्ञान एवं प्रावैद्यौगिकी 01
मानव संसाधन विकास 04
स्वास्थ्य 05
भवन निर्माण 03
उत्पाद 01
वाणिज्य कर 01
राजस्व एवं भूमि सुधार 06
कृषि 06
समाज कल्याण 01
खेलकूद, युवा कार्य 01
एवं कला संस्कृति
खान 01
नगर विकास 02
वन 02
कुल 72
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन