ePaper

रांची : बीएड कॉलेजों से अब नामांकित सीटों का ब्योरा मांगा गया

Updated at : 23 Aug 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बीएड कॉलेजों से अब नामांकित सीटों का ब्योरा मांगा गया

रांची : राज्य सरकार के निर्देश पर रांची विवि ने अब राज्य भर के विवि व बीएड कॉलेजों से इस सत्र (2019-21) में काउंसेलिंग के बाद नामांकित सीटों का ब्योरा 24 अगस्त तक मांगा है. बुधवार को विवि ने राज्य के विवि व बीएड कॉलेजों से इस सत्र में रिक्त स्थानों की सूची की मांग […]

विज्ञापन
रांची : राज्य सरकार के निर्देश पर रांची विवि ने अब राज्य भर के विवि व बीएड कॉलेजों से इस सत्र (2019-21) में काउंसेलिंग के बाद नामांकित सीटों का ब्योरा 24 अगस्त तक मांगा है.
बुधवार को विवि ने राज्य के विवि व बीएड कॉलेजों से इस सत्र में रिक्त स्थानों की सूची की मांग की थी. राज्य के उच्च शिक्षा के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह ने रांची विवि के अधिकारियों, बीएड कॉलेज के प्रतिनिधियों व निदेशालय के अधिकारियों के साथ गुरुवार को आपात बैठक कर फॉर्मेट में बदलाव कर दिया.
विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा ने राज्य के सभी विवि व बीएड कॉलेजों को संशोधित फॉर्मेट गुरुवार की शाम भेज दिया. इस फॉर्मेट में कॉलेजों से झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद द्वारा उपलब्ध रोल नंबर, विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, लिंग, कैटोगरी आदि भर कर 24 अगस्त तक भेजना है. इसके लिए विवि ने ई-मेल भी उपलब्ध कराया है.
बताया जाता है कि कॉलेजों द्वारा ब्योरा उपलब्ध कराने के बाद राज्य सरकार झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद व एनआइसी से मिल कर कुल रिजल्ट में से नामांकित छात्रों की संख्या अलग कर बचे हुए विद्यार्थियों की प्रतीक्षा सूची बना कर फिर से काउंसेलिंग करा कर रिक्त सीटों को भरेगी.
रांची विवि द्वारा काउंसेलिंग के बाद आवंटित सीटों पर नामांकन नहीं लिये जाने से कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गयी हैं. सीटें रिक्त रह जाने से कॉलेजों के अस्तित्व पर खतरा आ गया है. कॉलेजों को खर्चा जुटाना मुश्किल हो गया है. राज्य में कुल 136 बीएड कॉलेज हैं. कुल 13 हजार 600 सीट में लगभग साढ़े नौ हजार सीट खाली रह गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola