ePaper

रांची : फ्लाइओवर-एलिवेटेड कॉरिडोर की रोटरी बनाने के लिए न्यू मार्केट चौराहा पर चाहिए 4.2 एकड़ जमीन

Updated at : 20 Aug 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : फ्लाइओवर-एलिवेटेड कॉरिडोर की रोटरी बनाने के लिए न्यू मार्केट चौराहा पर चाहिए 4.2 एकड़ जमीन

रांची : रातू रोड में प्रस्तावित हरमू फ्लाइओवर बनाने के लिए न्यू मार्केट चौराहा के पास कुल 4.2 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना होगा. परामर्शी कंपनी रॉडिक द्वारा बनाये गये डीपीआर में इसका उल्लेख किया गया है. इसमें 1.31 एकड़ निजी जमीन और 2.9 एकड़ सरकारी जमीन का अधिग्रहण शामिल है. सोमवार को हरमू फ्लाइओवर […]

विज्ञापन
रांची : रातू रोड में प्रस्तावित हरमू फ्लाइओवर बनाने के लिए न्यू मार्केट चौराहा के पास कुल 4.2 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना होगा. परामर्शी कंपनी रॉडिक द्वारा बनाये गये डीपीआर में इसका उल्लेख किया गया है.
इसमें 1.31 एकड़ निजी जमीन और 2.9 एकड़ सरकारी जमीन का अधिग्रहण शामिल है. सोमवार को हरमू फ्लाइओवर और रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री सीपी सिंह को इसकी जानकारी दी गयी. बताया गया कि न्यू मार्केट चौराहा पर हरमू रोड एवं रातू रोड फ्लाइओवर की रोटरी बनायी जानी है. इसके लिए केवल चौराहे पर जमीन अधिग्रहण की जरूरत है.
मंत्री ने निर्देश दिया कि फ्लाइओवर का डीपीआर इस सोच के साथ बनाया जाये कि इसके निर्माण में कम से कम जमीन का अधिग्रहण करना पड़े. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने रॉडिक के प्रतिनिधि एवं एनएचआइ के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर नये सिरे से डीपीआर तैयार करने को कहा. सचिव ने बिना जमीन अधिग्रहण के रोटरी बनाने की संभावना पर भी विचार करने की बात कही.
बैठक में नगर विकास के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ, जुडको के पीडीटी राजीव कुमार बासुदेवा, महाप्रबंधक परिवहन अशोक कुमार, एजीएम सुशील कुमार, डीजीएम शितांशु वैभव, पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रासबिहारी सिंह और जुडको के कई पदाधिकारी शामिल थे.
15 नवंबर तक रातू रोड का चौड़ीकरण कराने का निर्देश
मंत्री सीपी सिंह ने हरमू फ्लाइओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में विलंब होने की संभावना को देखते हुए रातू रोड का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराने के निर्देश दिये. कहा कि कम से कम दशहरा तक रातू रोड को यातायात के लिए सुगम बनाया जाये. एनएचआइ के प्रतिनिधि ने 15 नवंबर तक रातू रोड का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण कराने पर मंत्री को आश्वस्त किया.
कांटाटोली में पाइप लाइन शिफ्टिंग का 98 % काम पूरा कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माण की समीक्षा के दौरान श्री सिंह ने कार्य में तेजी लाने की जरूरत बतायी. उन्होंने पूछा कि निर्माण में विलंब क्यों हो रहा है?
इस पर जुडको के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि पुरानी पाइपलाइन की स्थिति का पता नहीं लगने के वजह से विलंब हो रहा था. अब 98 प्रतिशत पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम हो गया है. परामर्शी कंपनी द्वारा विशेष प्रकार की एक्स-रे मशीन मंगा रही है. मशीन से भूमिगत पाइप का पता लगाना आसान हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola