रांची : कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में जगह-जगह गंदगी का अंबार, नालियां जाम, स्ट्रीट लाइट भी खराब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

है कोई देखनेवाला!. सड़क किनारे सालों से पड़े हैं कई वाहन, आने-जाने में होती है परेशानी रांची : कोकर-कांटाटोली मार्ग से कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवेश करते ही लोगों का कचरों से स्वागत होता है. ठीक यही नजारा लालपुर-कोकर मार्ग की ओर से प्रवेश करने पर दिखता है. झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) के कार्यालय […]
विज्ञापन
है कोई देखनेवाला!. सड़क किनारे सालों से पड़े हैं कई वाहन, आने-जाने में होती है परेशानी
रांची : कोकर-कांटाटोली मार्ग से कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवेश करते ही लोगों का कचरों से स्वागत होता है. ठीक यही नजारा लालपुर-कोकर मार्ग की ओर से प्रवेश करने पर दिखता है. झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) के कार्यालय के बाहर कचरों का अंबार लगा हुआ है, पर इस पर अभी तक किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी है. जेसिया कार्यालय वाली पूरी सड़क पर ही जगह-जगह कचरों का ढेर लगा है.
कचरे के कारण नालियां भी जाम हो गयी हैं. इस कारण बारिश होने पर सड़कों पर पानी बहने लगता है. दूसरी ओर कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग चलाने वालों व गाड़ियों का शो रूम खोलने वालों ने भी अतिक्रमण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सड़क पर ही वाहन खड़ी कर देने के कारण यहां से गुजरनेवाले अन्य वाहनों को परेशानी होती है. कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है. इस एरिया में जगह-जगह वाहनों के गैरेज खुले हुए हैं और पुराने वाहनों के शो रूम हैं. ऐसे में शो रूम से ज्यादा सड़क पर ही वाहन खड़े रहते हैं.
नालियों का कर लिया अतिक्रमण
कई उद्योग संचालकों ने अपने सामने की नालियों को बंद कर वहां प्लास्टर करा दिया है. इस कारण बरसात में पानी की निकासी नहीं हो पाती और सड़क पर ही पानी जम जाता है. नालियों का अतिक्रमण कर कई उद्योग संचालक अपने जेनरेटर सेट को उसी के ऊपर रखे हुए हैं.
साल में एक-दो बार ही होती है सफाई : कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के रख-रखाव की जवाबदेही झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) क्षेत्रीय कार्यालय रांची पर है. पर यहां शायद ही कभी कचरों का उठाव होता है. जियाडा प्रबंधन द्वारा साल में एक या दो बार ही सफाई करायी जाती है. नगर निगम के वाहन यहां नहीं आते. सफाई व अन्य कार्यों के लिए जियाडा द्वारा प्रति माह मेंटेनेंस शुल्क भी लिया जाता है, पर सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




