प्रस्ताव मिला, तो पुस्तकालय और सूचना विज्ञान की पढ़ाई जल्द : वीसी

Updated:
विज्ञापन

रांची : यदि इनफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी एसोसिएशन प्रस्ताव दे, तो रांची विवि में जल्दी ही पुस्तकालय व सूचना विज्ञान की पढ़ाई शुरू करायी जायेगी़ पुस्तकालयों का उद्देश्य पाठकों को हर तरह की पुस्तक उपलब्ध कराना है़ ये ज्ञान अर्जन का केंद्र हैं. पुस्तकालय के कर्मचारी देखें कि पुस्तकें पाठकों को सहजता से उपलब्ध हो़ं यह […]

विज्ञापन

रांची : यदि इनफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी एसोसिएशन प्रस्ताव दे, तो रांची विवि में जल्दी ही पुस्तकालय व सूचना विज्ञान की पढ़ाई शुरू करायी जायेगी़ पुस्तकालयों का उद्देश्य पाठकों को हर तरह की पुस्तक उपलब्ध कराना है़ ये ज्ञान अर्जन का केंद्र हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुस्तकालय के कर्मचारी देखें कि पुस्तकें पाठकों को सहजता से उपलब्ध हो़ं यह बात रांची विवि के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कही. वह रविवार को झारखंड इनफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी एसोसिएशन के द्वारा रांची विवि के सहयोग से सेंट्रल लाइब्रेरी, मोरहाबादी के सभागार में आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस समारोह सह राष्ट्रीय सेमिनार में बोल रहे थे.
सेमिनार ’21वीं शताब्दी में पुस्तकालय व सूचना कर्मियों से अपेक्षाएं’ विषय पर आयोजित था़ इस अवसर पर दस प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किये, जिसमें आधुनिक युग में पुस्तकालय व सूचना कर्मियों की भूमिका पर चर्चा की गयी़ साथ ही उनके योगदान को लेकर प्रकाश डाला गया.
डॉ. रंगनाथन के योगदान पर की गयी चर्चा
मौके पर पुस्तकालय व सूचना विज्ञान के जनक डाॅ एसआर रंगनाथन की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई़ इसमें भाष्कर कर्ण, डॉ भारत भूषण, एसके कर्ण, जितेंद्र कुमार, रॉबिन कुमार, संकेत कुमार, पवन कुमार, नागेश कुमार, पवन कुमार, अब्दुल रज्जाक और अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola