रांची : कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिका अब रात नौ बजे भी बनायेगी हाजिरी

Updated:
विज्ञापन

रांची : कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन व शिक्षिका अब रात में नौ बजे भी अपनी उपस्थिति बनायेंगी. इन्हें अब दिन में दो बार उपस्थिति बनानी होगी. यह निर्देश स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में सभी डीइओ व डीएसइ को दिया. कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका व […]

विज्ञापन
रांची : कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन व शिक्षिका अब रात में नौ बजे भी अपनी उपस्थिति बनायेंगी. इन्हें अब दिन में दो बार उपस्थिति बनानी होगी. यह निर्देश स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में सभी डीइओ व डीएसइ को दिया.
कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका व वार्डेन अब सुबह छह बजे व रात नौ बजे उपस्थिति बनायेंगी. इससे इस बात का पता चलेगा कि शिक्षिकाएं रात में भी ठहरी हैं. सभी स्कूलों को सरकार की आेर से टैब दिया जायेगा. शिक्षिका व छात्राएं सभी ऑनलाइन उपस्थित बनायेंगी.
बैठक में उत्तरी छोटानागपुर व संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल हुए. बैठक में सभी जिलों के कक्षा आठ से लेकर इंटर तक के रिजल्ट की समीक्षा की गयी. दो दिनों तक चली समीक्षा बैठक में जानकारी दी गयी कि राज्य में लगभग 700 विद्यालय ऐसे हैं, जहां नामांकित छात्राओं की संख्या एक से 15 तक है.
सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे विद्यालयों का सत्यापन करने को कहा गया. समीक्षा में यह बात सामने आयी कि कई प्लस टू विद्यालय में वैसे विषय के शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनके विद्यार्थी विद्यालय में नहीं हैं. ऐसे शिक्षकों को आवश्यकतानुसार वैसे विद्यालयों में भेजा जायेगा, जहां संबंधित विषय के विद्यार्थी हैं. बैठक में शिक्षकों के सेवानिवृत्ति लाभ वितरण व पुस्तक वितरण की भी समीक्षा की गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola