रांची : भगत, जायसवाल, राजदेव व अरविंद बने मुख्य अभियंता

Published at :07 Aug 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भगत, जायसवाल, राजदेव व अरविंद बने मुख्य अभियंता

रांची : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंजीनियरों को प्रोन्नति मिल गयी. राज्य में पहली बार एक साथ चार-चार इंजीनियरों को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति मिली है. इस तरह राज्य गठन के बाद पहली बार पथ निर्माण कैडर में कुल सात स्थायी मुख्य अभियंता हो गये हैं. वहीं, 34 स्थायी अधीक्षण अभियंता बनने […]

विज्ञापन
रांची : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंजीनियरों को प्रोन्नति मिल गयी. राज्य में पहली बार एक साथ चार-चार इंजीनियरों को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति मिली है.
इस तरह राज्य गठन के बाद पहली बार पथ निर्माण कैडर में कुल सात स्थायी मुख्य अभियंता हो गये हैं. वहीं, 34 स्थायी अधीक्षण अभियंता बनने हैं. कार्यपालक अभियंताअों को अधीक्षण अभियंता पद पर प्रोन्नति दे दी गयी है. इसकी अधिसूचना मंगलवार को पथ निर्माण विभाग ने जारी कर दी है.
चार को मिली मुख्य अभियंता पद पर प्रोन्नति : प्रभारी मुख्य अभियंता जेएसआरआरडीए मुरारी भगत, प्रभारी मुख्य अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग चंद्रशेखर प्रसाद जायसवाल, प्रभारी मुख्य अभियंता भवन निर्माण विभाग अरविंद कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता नगर विकास विभाग राजदेव सिंह.
38 को मिली अधीक्षण अभियंता पद पर प्रोन्नति
विनय कुमार सिंह, सुरेश कुमार, नरेंद्र प्रसाद शर्मा, अरविंद पांडेय, ललित कुमार टिबरेवाल, सुदर्शन चौबे, जय प्रकाश सिंह, संजय कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार, सियारंजन कुमार सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, राजीव वर्मा, अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय, अक्षय कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, श्यामाशीष वर्मा, कृष्ण कुमार लाल, संजय कुमार, ओम प्रकाश यादव, राजेश कुमार सिंह, वाहिद कमर फरीदी, विजय नारायण शर्मा, संजय कुमार सिंह, सतीश चंद्र चौधरी, अशोक कुमार, ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुजूर, गोपाल मंडल, प्रवीण जयंत भेंगरा, नंद लाल दास, अजय रजक, दिनेश कुमार रजक, राम प्यार प्रसाद व रामाशंकर राम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola