रांची : 25 लाख देने के बावजूद बिल्डर ने नहीं दिया फ्लैट, अब पूछने पर देते हैं धमकी
Updated at : 05 Aug 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

2007 में करायी थी बुकिंग, अपार्टमेंट का काम अब भी है अधूरा रांची : बिल्डरों की मनमानी अौर वादाखिलाफी के रोज नये कारनामे उजागर हो रहे हैं. प्रभात खबर में बिल्डरों की मनमानी अौर ग्राहकों को ठगने से संबंधित खबरें छपने के बाद अब बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं अौर अपनी पीड़ा […]
विज्ञापन
2007 में करायी थी बुकिंग, अपार्टमेंट का काम अब भी है अधूरा
रांची : बिल्डरों की मनमानी अौर वादाखिलाफी के रोज नये कारनामे उजागर हो रहे हैं. प्रभात खबर में बिल्डरों की मनमानी अौर ग्राहकों को ठगने से संबंधित खबरें छपने के बाद अब बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं अौर अपनी पीड़ा बता रहे हैं. बिल्डरों की ऐसी ही मनमानी का शिकार वासुदेव नगर अपार्टमेंट के खरीदार भी हुए हैं.
कांटाटोली में यह अपार्टमेंट एक दशक से भी ज्यादा समय से अधूरा पड़ा है. अपार्टमेंट का निर्माण रेबलॉन इंपैक्स द्वारा कराया गया है. इसके खरीदार बस इस उम्मीद में है कि किसी तरह काम पूरा हो जाये अौर उन्हें उनका फ्लैट मिल जाये. एक व्यक्ति ने 2007 में बुकिंग करायी थी.
अभी तक 23 लाख रुपये दे चुके हैं. उसने कहा कि बस रिक्वेस्ट करते रहते हैं कि फ्लैट का काम पूरा कर हैंडअोवर कर दे. एक अौर व्यक्ति ने 19 लाख रुपये दिये हैं. उन्होंने कहा कि बिल्डर तरह-तरह के बहाने बनाकर टाल रहा है. बिल्डर ने कहा था कि तीन साल में काम पूरा हो जायेगा. अब तो कई साल बीत गये हैं.
एक अौर व्यक्ति ने भी 2007 में चार बेडरूम के फ्लैट के लिए बुकिंग कराया था. एग्रीमेंट के अनुसार फ्लैट 2110.43 वर्ग फीट का एरिया वाला था अौर कीमत थी 30,40,870 रुपये. इसमें से अभी तक उसने 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है. बुकिंग के 12 वर्ष बीतने के बाद भी बिल्डर ने फ्लैट हैंडअोवर नहीं किया है. निर्माण कार्य की हालत ऐसी है कि अभी भी अपार्टमेंट का सिर्फ ढांचा ही खड़ा हुआ है. दीवारें भी नहीं बनी है. अपार्टमेंट में अभी भी काफी काम बचा है. फिलहाल अपार्टमेंट का काम बंद है.
लोग बोले : चली गयी जिंदगी भर की कमाई
लोगों ने कहा कि जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई घर के लिए रखी थी. पर सालों बीतने के बाद भी अपना घर का सपना पूरा नहीं हुआ है. लोगों ने कहा कि हम जिस मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर संवाददाता ने अपार्टमेंट के बिल्डर एसके सिंह के मोबाइल नंबर 9470597777 पर फोन किया. इस नंबर पर जिस व्यक्ति ने फोन उठाया, उसने कहा कि वह एसके सिंह के घर में रहता है. एसके सिंह अभी नहीं हैं. एक सप्ताह में आयेंगे. उसने कहा कि उनका दूसरा नंबर उसके पास नहीं है, इसलिए उनसे बात नहीं हो सकती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




