रांची : मामला रांची वीमेंस कॉलेज का, दलाल को ” 32 हजार देकर नामांकन लेने पहुंची छात्रा, पूछताछ के बाद भागी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची वीमेंस कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा अंग्रेजी अॉनर्स में नामांकन लेने पहुंची थी. जब उससे कॉलेज प्रशासन ने पूछताछ की, तो बताया कि उसके पिता ने एक दलाल को 32 हजार रुपये नामांकन कराने के लिए दिये हैं. उसका नाम रोहित है. जब प्राचार्या ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पता […]
विज्ञापन
रांची : रांची वीमेंस कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा अंग्रेजी अॉनर्स में नामांकन लेने पहुंची थी. जब उससे कॉलेज प्रशासन ने पूछताछ की, तो बताया कि उसके पिता ने एक दलाल को 32 हजार रुपये नामांकन कराने के लिए दिये हैं.
उसका नाम रोहित है. जब प्राचार्या ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि राजधानी के कॉलेज का एक कर्मचारी भी इस कार्य में लिप्त है.
हालांकि छात्रा ने उसके नाम नहीं बताया. हुआ यूं कि दो व्यक्ति एक छात्रा का नामांकन कराने प्राचार्या के पास पहुंचे. प्राचार्या ने कहा कि जब तक छात्रा सामने नहीं आयेगी, कोई विचार नहीं किया जायेगा. आधे घंटे के बाद जब छात्रा प्राचार्या के पास पहुंची, तो उसने बताया कि पूर्व में आये दो व्यक्तियों को वह नहीं पहचानती है, लेकिन नामांकन के लिए उसके पिता ने एक व्यक्ति को 32 हजार रुपये दिये हैं. प्राचार्या ने जब कहा कि वह इस मामले में एफआइआर करायेगी, तो छात्रा ने इसकी जानकारी पैसे लेनेवाले व्यक्ति व अपने अभिभावक को दी. बाद में छात्रा प्राचार्या से फॉर्म मांग कर यह कह कर भाग गयी कि उसे नामांकन नहीं लेना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










