रांची : दाखिल-खारिज व रसीद न कटने की शिकायतें आयीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हेहल के अंचल अधिकारी शैलेश सिन्हा ने टेलीकाॅन्फ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार को लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान लोगों ने भूमि, जमाबंदी, दाखिल-खारिज, एवं राजस्व से संबंधित शिकायतें कीं. मौके पर श्री सिन्हा ने उन्हें समाधान भी बताया. उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि अंचल क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए […]
विज्ञापन
रांची : हेहल के अंचल अधिकारी शैलेश सिन्हा ने टेलीकाॅन्फ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार को लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान लोगों ने भूमि, जमाबंदी, दाखिल-खारिज, एवं राजस्व से संबंधित शिकायतें कीं. मौके पर श्री सिन्हा ने उन्हें समाधान भी बताया.
उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि अंचल क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए वह कार्यालय में मुलाकात कर सकते हैं. कोकर के अशोक कुमार ने कहा कि उनकी जमीन बैंक कॉलोनी में, उस जमीन का ऑनलाइन रसीद नहीं कट रही है. इस पर अंचल अधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्व में खतियान फटा होने के कारण रसीद जारी नहीं हो पा रहा था.
पर अब सॉफ्टवेयर में सुधार हो चुका है. ऑफ लाइन लगान रसीद की प्रति अथवा केवाला आदि उपलब्ध कराने पर रसीद निर्गत कर दिया जायेगा. कोकर के इंद्रनील राय ने कहा कि लगान रसीद निर्गत करने के लिए कैंप में आवेदन दिया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर श्री सिन्हा ने बताया कि आवेदन पर कार्रवाई हो चुकी है, लगान रसीद निर्गत करने की स्वीकृति दी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










