28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : 7 से 10 फीसदी बढ़ जायेंगे जमीन के दाम

राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में एक अगस्त से महंगे हो जायेंगे फ्लैट और जमीन रांची : राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में एक अगस्त से फ्लैट और जमीन महंगे हो जायेंगे. जिला प्रशासन द्वारा जमीन व फ्लैट की दर का मूल्यांकन कर उपायुक्त की सहमति के बाद विभाग को भेज दिया गया है. जमीन […]

राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में एक अगस्त से महंगे हो जायेंगे फ्लैट और जमीन
रांची : राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में एक अगस्त से फ्लैट और जमीन महंगे हो जायेंगे. जिला प्रशासन द्वारा जमीन व फ्लैट की दर का मूल्यांकन कर उपायुक्त की सहमति के बाद विभाग को भेज दिया गया है. जमीन के दाम में न्यूनतम सात प्रतिशत और अधिकतम 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है. जबकि, फ्लैट की कीमत में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गयी है.
वर्तमान में जो दरें निर्धारित की गयी हैं, उसके अनुसार व्यावसायिक के लिये वार्ड-47 की जमीन सबसे महंगी होगी. यहां 1,79,259 रुपये प्रति डिसमिल बढ़ायी गयी है. वहीं, वार्ड नंबर-23 में आवासीय उपयोग की जमीन की कीमत में 57202 रुपये प्रति डिसमिल की बढ़ोतरी की गयी है.
शहरी क्षेत्र की जमीन व फ्लैट का सरकारी दर एक अगस्त 2017 को लागू हुआ था. वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के जमीन के मूल्य में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के जमीन के मूल्य में वर्ष 2018 में ही बढ़ोतरी की गयी थी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की जमीन व मकान का सरकारी दर प्रत्येक दो वर्ष पर बढ़ाया जाता है. इस संबंध में रांची के अवर निबंधन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि दर निर्धारण कर ली गयी है. एक अगस्त से नयी दर लागू कर दी जायेगी.
एक करोड़ का फ्लैट खरीदा तो देने होंगे 70 हजार अधिक : अगर किसी फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपये है और 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो फ्लैट की कुल कीमत 1.10 करोड़ हो जायेगी. इस पर निर्धारित चार प्रतिशत स्टांप शुल्क व तीन प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क कुल सात प्रतिशत देय होगा. यानी लोगों को 7.70 लाख अधिक भुगतान करना पड़ेगा.
वार्ड आवासीय (पहले) नया रेट व्यावसायिक (पहले) नया रेट
1 4,25,580 4,68,138 8,51,159 9,35,325
2 3,24,655 3,57,121 6,49,310 7,14,241
3 3,03,845 3,34,230 6,07,651 6,68,460
4 3,16,165 3,42,782 6,32,331 6,95,564
5 3,29,437 3,62,381 6,58,874 7,24,761
6 2,70,244 2,97,268 5,40,487 5,94,536
7 1,94,790 2,14,269 3,89,580 4,28,538
8 2,44,516 2,68,968 4,89,030 5,37,933
9 2,93,735 3,23,109 4,89,558 6,46,217
10 3,78,907 4,16,798 7,57,813 8,33,594
11 4,22,201 4,64,421 8,44,404 9,28,842
12 3,96,360 4,35,996 7,92,719 8,71,991
13 3,34,730 3,68,203 6,69,459 7,36,405
14 4,43,980 4,88,378 8,87,959 9,76,755
15 3,81,473 4,19,620 7,62,948 8,39,243
16 4,75,892 5,23,481 9,51,783 10,46,961
17 3,02,376 3,32,614 6,04,753 6,65,228
18 4,11,211 4,52,332 8,22,422 9,04,664
19 7,99,797 8,79,777 15,99,593 17,59,552
20 4,95,752 5,45,327 9,91,504 10,90,654
21 3,77,048 4,14,753 7,54,096 8,29,506
22 7,27,206 7,99,927 14,54,410 15,99,851
23 6,87,357 7,56,093 13,74,713 15,12,184
24 5,71,824 6,29,006 11,43,648 12,58,013
25 4,09,814 4,50,795 8,19,628 9,01,591
26 3,97,244 4,36,968 7,94,488 8,73,937
27 5,65,754 6,22,329 11,31,508 12,44,659
28 5,57,539 6,13,293 11,15,078 12,26,586
29 5,20,763 7,72,839 10,41,525 11,45,678
30 3,53,454 3,88,799 7,06,910 7,77,601
31 4,07,862 4,48,544 8,15,525 8,97,290
32 410436 4,51,480 820874 9,03,963
33 308563 3,39,419 617126 6,78,839
34 311758 3,42,934 623515 6,85,667
35 455398 5,00,913 910796 10,01,875
36 370161 4,07,177 740322 8,14,374
37 443091 4,87,400 886162 9,74,800
38 504952 5,55,447 1009903 11,10,893
45 519913 5,71,904 1039825 11,43,808
46 388520 4,27,352 777006 8,54,707
47 896297 9,85,927 1792593 19,71,852
48 391851 4,31,036 783703 8,62,073
49 262269 2,88,496 524538 5,76,992
50 545694 6,00,263 1091387 12,00,526
51 413713 4,55,084 827427 9,10,170
52 279353 3,07,288 558707 6,14,578
53 363512 3,99,863 727022 7,99,724

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें