रांची़ : प्लंबर मिस्त्री की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
Updated at : 30 Jul 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़/रांची़ : बड़की डुंडी लोहसिंधना निवासी प्लंबर मिस्त्री मोतीलाल महतो की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है.कांड के मुख्य अारोपी बड़की डुंडी निवासी विनोद कुमार महतो, व पांचा ओरमांझी निवासी जयप्रकाश साहू उर्फ चरका को गिरफ्तार कर लिया गया है़ यह जानकारी रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में दी़ उन्होंने […]
विज्ञापन
रामगढ़/रांची़ : बड़की डुंडी लोहसिंधना निवासी प्लंबर मिस्त्री मोतीलाल महतो की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है.कांड के मुख्य अारोपी बड़की डुंडी निवासी विनोद कुमार महतो, व पांचा ओरमांझी निवासी जयप्रकाश साहू उर्फ चरका को गिरफ्तार कर लिया गया है़ यह जानकारी रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में दी़ उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने बयान में कांड में संलिप्तता स्वीकार की है. विनोद कुमार महतो ने बताया है कि मोतीलाल महतो के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी. इसी कारण उसकी हत्या की साजिश रची गयी. इसमें जयप्रकाश साहू उर्फ चरका तथा मुख्य आरोपी का चचेरा साढ़ू वीरेंद्र महतो भी शामिल था.
पुलिस ने सूचना पर टीम बना कर 28 जुलाई को दो आरोपियों को एनएच-33 फोरलेन स्थित करमा चौक से गिरफ्तार कर लिया. बताया कि विनोद महतो ने वीरेंद्र महतो व जयप्रकाश साहू के साथ मिल कर मोतीलाल महतो की हत्या की योजना बनायी थी. घटना को अंजाम जयप्रकाश साहू व वीरेंद्र महतो ने दिया था. हालांकि वीरेंद्र महतो भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




