रांची : एक बूथ, 25 यूथ की रणनीति के साथ चुनावी तैयारी में आजसू
Updated at : 29 Jul 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है़ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है़ एक बूथ, 25 यूथ के साथ संगठन चुनावी तैयारी में है़ 15 दिनों तक बूथ स्तर पर कमेटी बनायी जायेगी़ रविवार को आजसू की विधानसभा चुनाव तैयारी समिति की बैठक हुई़ इसमें बूथ […]
विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है़ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है़ एक बूथ, 25 यूथ के साथ संगठन चुनावी तैयारी में है़ 15 दिनों तक बूथ स्तर पर कमेटी बनायी जायेगी़ रविवार को आजसू की विधानसभा चुनाव तैयारी समिति की बैठक हुई़ इसमें बूथ स्तर पर सांगठनिक तैयारी की समीक्षा की गयी़
समिति के सदस्यों ने विधानसभावार रिपोर्ट सौंपी़ समिति ने एक-एक विधानसभा की रिपोर्ट का विश्लेषण किया़ तय हुआ कि 15 दिनों के अंदर हर हाल में कमेटी बना ली जाये़ इसके बाद प्रखंड स्तर पर केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में बूथ कमेटी की समीक्षा होगी़ इधर पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि विधानसभा स्तर पर बहुत जल्द ही बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा़ इसमें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे़ श्री भगत ने कहा कि झारखंडी जनमानस के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में जायेंगे़ कुछ राजनीतिक दल झारखंडियों की भावनाओं से खेलने का काम करते रहे है़ं
जनता उनके छल-प्रपंच को समझ चुकी है़ लोकसभा चुनाव में वैसे लोगों को जनता ने सबक सिखाने का काम किया है़ विधानसभा चुनाव में भी ऐसी ताकतों को शिकस्त दी जायेगी. बैठक में डोमन सिंह मुंडा, राजेंद्र मेहता, सुबोध प्रसाद, प्रो श्याम मुर्मू, विकास राणा, परमेश्वर महतो, इम्तियाज अहमद नाजमी, डॉ रामानुज व अनिता साहू मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




