सावन माह में हरी सब्जियों की कीमतों में लगी आग, चिकन, मछली और मटन की मांग कम हो गयी है

Updated:
विज्ञापन

रांची : सावन शुरू होने के बाद से चिकन, मछली और मटन की पूछ कम हो गयी है. कीमतों में कमी आने के साथ ही डिमांड भी घट कर आधी हो गयी है. दुकानदार ग्राहकों का दिन भर इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर आलू, प्याज सहित हरी सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं. हरी […]

विज्ञापन

रांची : सावन शुरू होने के बाद से चिकन, मछली और मटन की पूछ कम हो गयी है. कीमतों में कमी आने के साथ ही डिमांड भी घट कर आधी हो गयी है. दुकानदार ग्राहकों का दिन भर इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर आलू, प्याज सहित हरी सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
हरी सब्जियों में सिर्फ कद्दू, भिंडी व नेनुआ सस्ता
हरी सब्जियों में सिर्फ कद्दू, भिंडी व नेनुआ ही सस्ता है. अन्य हरी सब्जियों की कीमत प्रति किलो 30 रुपये व इससे अधिक है. कद्दू 16-20 रुपये, भिंडी 20 रुपये और नेनुआ 15-20 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. जबकि लाल आलू 15-16 रुपये, प्याज 25 रुपये व फूलगोभी 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.
मुर्गा 150 रुपये से घट कर 120-130 रुपये मिल रहा
सावन के बाद मुर्गा और मटन की कीमतों में कमी आ गयी है. मुर्गा 150 रुपये प्रति किलो से घट कर 120-130 रुपये, देसी मुर्गा 380 रुपये से घट कर 340 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. मटन की कीमतों में लगभग 20 रुपये प्रति किलो की कमी हुई है.
कोकर में 500 रुपये प्रति किलो बिकने वाला मटन आज 480 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं, बहू बाजार में 460 रुपये प्रति किलो मिलने वाला मटन 440 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. अलग-अलग बाजारों में कीमतों में थोड़ी अंतर है.
बारिश नहीं होने से फसल खराब
प्रगतिशील किसान दिलेश्वर साहू कहते हैं कि समय पर अच्छी बारिश नहीं होने से फसलें खराब हुई हैं. आनेवाले 10-15 दिनों में सब्जियों की कीमत सामान्य होने की उम्मीद है. खास कर लतर वाली फसलें खराब हुई हैं.
क्या कहते हैं मुर्गा विक्रेता
मुर्गा विक्रेता शिवशंकर लाल ने कहा कि सावन के पहले आम दिनों में लगभग 120 किलो हर दिन मुर्गा की बिक्री करते थे. आज यह बिक्री घट कर लगभग 50 किलो प्रतिदिन हो गयी है. इससे काफी नुकसान हो रहा है.
विभिन्न बाजारों में सब्जियों की कीमत
सब्जी नागा बाबा खटाल बहू बाजार लालपुर
लाल आलू 16 15 16
सफेद आलू 12 12 12
प्याज 25 25 25
फूलगोभी 40 40 40
पटना परवल 40 40 40
लोकल परवल 30 30 30
भिंडी 20 20 20
करैला 30 35 30
कद्दू 20 20 16
बैंगन 30 40 30
नेनुआ 15 16 20
धनिया पत्ता 120 120 110
शिमला मिर्च 80 100 80
खीरा 40 40 40
बंधा गोभी 30 30 30
बोदी 20 30 20
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola