रांची : अदालत से लेनी थी जमानत भागकर रिम्स में हो गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन

रांची : मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी सीए नरेंद्र कुमार केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरेंडर करने इडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पहुंचे थे. उसे कोर्ट में सरेंडर कर जमानत लेनी थी. पर कोर्ट की कार्रवाई से पहले ही वह वहां से फरार होकर रिम्स पहुंच गये अौर रिम्स में बीमार होने […]

विज्ञापन
रांची : मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी सीए नरेंद्र कुमार केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरेंडर करने इडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पहुंचे थे.
उसे कोर्ट में सरेंडर कर जमानत लेनी थी. पर कोर्ट की कार्रवाई से पहले ही वह वहां से फरार होकर रिम्स पहुंच गये अौर रिम्स में बीमार होने का हवाला देकर भर्ती हो गये. यह घटना बुधवार की है. गुरुवार को इडी के विशेष वरीय लोक अभियोजक एसआर दास ने इडी कोर्ट में आवेदन देकर आरोपी की बीमारी के बारे में रिम्स निदेशक से जानकारी मांगी है. गौरतलब है कि सीए नरेंद्र कुमार केजरीवाल 1.76 करोड़ के मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी हैं. वे सेवानिवृत आइएएस अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के सीए हैं. इस मामले में डॉ प्रदीप कुमार अौर एक अन्य पदाधिकारी राजेंद्र कुमार तीन जून से जेल में हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola