रांची : कलमबंद हड़ताल पर रहे नगर निगम के कर्मचारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सोमवार को रांची नगर निगम के कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे. इस कारण जनता से जुड़ा कोई काम नगर निगम कार्यालय में नहीं हुआ. सबसे ज्यादा दिक्कत जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले काउंटर पर हुई. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया […]
विज्ञापन
रांची : सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सोमवार को रांची नगर निगम के कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे. इस कारण जनता से जुड़ा कोई काम नगर निगम कार्यालय में नहीं हुआ. सबसे ज्यादा दिक्कत जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले काउंटर पर हुई.
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार निगमकर्मी अलग-अलग ढंग से विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया गया था. अगर हमारी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 10 अगस्त से निगम के सारे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन