रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद अफरा तफरी, अफवाह फैलाने वाला हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद अफरा तफरी, अफवाह फैलाने वाला हिरासत में

रांची : रांची एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में बम की सूचना के बाद सवारियों में अफरा तफरी मच गयी. बाद में बता चला कि एक यात्री ने फ्लाइट छूट जाने के बाद यह अफवाह उड़ायी थी. एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने घटना के बारे में बताया कि यात्री सतीश कुमार सिंह ने विस्तारा के अस्सिटेंट […]

विज्ञापन

रांची : रांची एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में बम की सूचना के बाद सवारियों में अफरा तफरी मच गयी. बाद में बता चला कि एक यात्री ने फ्लाइट छूट जाने के बाद यह अफवाह उड़ायी थी. एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने घटना के बारे में बताया कि यात्री सतीश कुमार सिंह ने विस्तारा के अस्सिटेंट मैनेजर संजीव कुमार को शाम 7:52 बजे फोन कर यह सूचना दी कि उनके जहाज में बम है. जितना जल्दी हो सके इसकी जांच करवा लें.

बाद में बता चला कि सतीष कुमार उसी फ्लाइट का सवारी था और सही समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाया था. इसलिए उसने फ्लाइट को रोकने के लिए इस प्रकार की अफवाह फैलायी. फ्लाइट पकड़ने में देरी होने के कारण बम का फोन किया गया.

सतीश कुमार सिंह को संदिग्ध मानकर हिरासत में लेकर उस पर एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. फ्लाइट अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुकी है. यह फ्लाइट विस्‍तारा का था. विमान संख्‍या यूके-754 रांची से दिल्ली जाने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola