रांची : चालक का गला रेतकर कार लूटने का प्रयास करनेवाले दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी निवासी तथा ओला कैब के चालक शमशेर आलम का गला रेत कर तमाड़ में कार (जेएच 01 डीजे- 1527) लूटने का प्रयास करनेवाले एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदुवा रोड, मिल्लत नगर निवासी मो हुसैन का पुत्र मो सैफ […]

विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी निवासी तथा ओला कैब के चालक शमशेर आलम का गला रेत कर तमाड़ में कार (जेएच 01 डीजे- 1527) लूटने का प्रयास करनेवाले एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदुवा रोड, मिल्लत नगर निवासी मो हुसैन का पुत्र मो सैफ व एक नाबालिग शामिल हैं. उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू व दो मोबाइल बरामद किया गया है. इधर, कुछ लोगों ने यह अफवाह उड़ा दिया था कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए कैब चालक की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की है. पुलिस अब उन अफवाह उड़ानेवालों की तलाश कर ही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह जानकारी ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी़ बताया जाता है कि 14 जुलाई की रात 11:30 बजे शमशेर अालम को फोन आया था. फोन करनेवाले ने कहा था कि दो व्यक्ति को टाटा जाना है. उसके बाद उसका वाहन बुक कराया गया. 15 जुलाई को कांटा टोली पेट्रोल पंप के पास दोनों आरोपी टाटा जाने के लिए ओला कैब में सवार हुुए. दिन के 1:45 बजे तमाड़ के उलीडीह के पास कार लूटने का प्रयास करते हुए दोनों आरोपियों ने चालक का चाकू से गला रेत दिया. किसी तरह चालक जख्मी हालत में भाग कर तमाड़ थाना पहुंचा था. उसके बाद पुलिस ने तमाड़ में स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज कराने के बाद रिम्स में भरती कराया था. बहरहाल रिम्स में उसका इलाज चल रहा है़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola