रांची : पीजीएमएस पोर्टल दूर कर रहा है समस्याएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार का पीजीएमएस पोर्टल नगर निकायों में रहनेवाले लोगों की समस्याएं दूर कर रहा है. पोर्टल, टोल फ्री और व्हाट्सएप नंबर पर शहरों में रहनेवाले लोग शिकायतें दर्ज करा रहे हैं. पोर्टल पर अब तक 55,605 लोगों ने संपर्क किया है. 15,436 शिकायतें दर्ज की गयी हैं. नगर विकास विभाग ने 13,770 […]
विज्ञापन
रांची : राज्य सरकार का पीजीएमएस पोर्टल नगर निकायों में रहनेवाले लोगों की समस्याएं दूर कर रहा है. पोर्टल, टोल फ्री और व्हाट्सएप नंबर पर शहरों में रहनेवाले लोग शिकायतें दर्ज करा रहे हैं. पोर्टल पर अब तक 55,605 लोगों ने संपर्क किया है. 15,436 शिकायतें दर्ज की गयी हैं. नगर विकास विभाग ने 13,770 शिकायतों को सुलझाने का दावा किया है.
पोर्टल अथवा टोल फ्री नंबरों पर सड़क व नाली की सफाई या निर्माण, कर निर्धारण या फिर नक्शा स्वीकृति, अवैध निर्माण, अतिक्रमण या फिर भवन निर्माण सामग्री नहीं हटाने की शिकायत की जा सकती है. शहरों में पेयजलापूर्ति, फाॅगिंग, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना, शहरी आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एलइडी लाइट से संबंधित समस्याएं भी दर्ज करायी जा सकती है. मृत पशुओं के शव को हटाने के लिए भी पोर्टल पर संपर्क किया जा सकता है.
कैसे करें शिकायत : पोर्टल के टोल फ्री नंबर 18001202929, लैंड लाइन नंबर 0651-7122727, व्हाट्सएप नंबर 7633928444 पर समस्याएं दर्ज करायी जा सकती हैं. इसके अलावा www.dmajharkhand.in या [email protected] पर भी शिकायत की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










