रांची/हटिया : गायत्री नगर में अपराधियों ने घर पर चलायी गोली, ताेड़फोड़ भी की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची/हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-टू गायत्री नगर में राजीव सिंह उर्फ बबलू सिंह के घर में कुछ अपराधियों ने मंगलवार की अहले सुबह चार बजे तोड़फोड़ की व गोली चलायी़ इस संबंध में राजीव सिंह ने मंगलवार की सुबह जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजीव सिंह का ऑटो का व्यवसाय है़ […]
विज्ञापन
रांची/हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-टू गायत्री नगर में राजीव सिंह उर्फ बबलू सिंह के घर में कुछ अपराधियों ने मंगलवार की अहले सुबह चार बजे तोड़फोड़ की व गोली चलायी़ इस संबंध में राजीव सिंह ने मंगलवार की सुबह जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजीव सिंह का ऑटो का व्यवसाय है़ राजीव ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह 3.45 से 4.15 बजे बाइक एवं कार से कुछ अपराधी घर पर पहुंचे और कहा कि घर से बाहर निकलो, वरना गोली मार देंगे. इसके बाद उनलोगों ने घर की खिड़की का शीशा तोड़ दिया. बाहर खड़ी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया. अपराधियों के डर से राजीव सिंह के परिजनों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिसकर्मी जब घर पहुंचे, तो सभी अपराधी भाग चुके थे.
सिर्फ मौके से संजीव कुमार सिंह उर्फ पिंटू को हिरासत में लिया गया़ घटनास्थल से एक देसी कट्टा व मारुति 800 कार को भी जब्त कर थाना लाया गया. पकड़ा गया आरोपी भुक्तभोगी राजीव सिंह का अपना भाई है.
राजमिस्त्री पर गोली चलायी : रांची. नामकुम थाना क्षेत्र के भुसुर रिंग रोड के समीप अपराधियों ने रामपुर निवासी राजमिस्त्री सूरज टोप्पो (17) पर फायरिंग की. इस घटना में वह बाल-बाल बच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन