रांची़ : ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हमले में हुआ था घायल

Updated at : 09 Jul 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हमले में हुआ था घायल

रांची़ : एकरा मसजिद के पास शुक्रवार को हुई घटना के दौरान भीड़ ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव गुप्ता (11) पर भी हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गया था़ उस दिन वह पिता अजय गुप्ता व चाचा विजय गुप्ता के साथ ताइक्वांडो गेम में भाग लेकर खेल गांव से लौट रहा था़ उस दिन […]

विज्ञापन
रांची़ : एकरा मसजिद के पास शुक्रवार को हुई घटना के दौरान भीड़ ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव गुप्ता (11) पर भी हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गया था़
उस दिन वह पिता अजय गुप्ता व चाचा विजय गुप्ता के साथ ताइक्वांडो गेम में भाग लेकर खेल गांव से लौट रहा था़ उस दिन की घटना से वह काफी डर गया है. अनुभव के पिता ने एसएसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है़
अजय गुप्ता का कहना है कि उनकी गाड़ी इंडिया होटल के पास खड़ी थी. उसी समय एक समुदाय विशेष की कार होने की बात कहते हुए दशहतगर्दों ने हमला किया था. कार में अनुभव पीछे की सीट पर बैठा था़ कार का शीशा तोड़ कर उस पर हमला किया गया था़ उस समय अजय दवा लाने गये थे़ विजय गुप्ता ने घटना की सूचना सिटी कंट्रोल रूम को भी दी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola