रांची : कैबिनेट की बैठक में भाग लेने देवघर गये सीएम, स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

रांची : कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास व राज्य के कई वरीय अधिकारी रांची-दुमका इंटरसिटी से सोमवार की रात 9:25 बजे देवघर रवाना हुए. रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. अधिकारियों का आना रात नौ बजे से ही शुरू हो […]

विज्ञापन
रांची : कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास व राज्य के कई वरीय अधिकारी रांची-दुमका इंटरसिटी से सोमवार की रात 9:25 बजे देवघर रवाना हुए. रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. अधिकारियों का आना रात नौ बजे से ही शुरू हो गया था. मुख्यमंत्री रात 9:17 बजे पहुंचे.
स्टेशन मास्टर ध्रुव भगत ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने स्टेशन पर मौजूद लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया. इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्टेशन के बीआइपी लेन को खाली करा दिया गया था. वहां पुलिस की तैनाती की गयी थी तथा रस्सी से बैरिकेडिंग किया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola