ePaper

रांची : साइबर क्राइम को रोकने में आइटी का उपयोग करें

Updated at : 07 Jul 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : साइबर क्राइम को रोकने में आइटी का उपयोग करें

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आइटी डिपार्टमेंट की समीक्षा करते हुए कहा कि झारखंड की वेबसाइट पूरी तरह डायनेमिक और देश की सबसे अच्छी वेबसाइट में से एक हो. आम जनता के उपयोग की दृष्टि से इसे तैयार करें, ताकि राज्य के बारे में कोई भी जानकारी किसी को प्राप्त करनी हो, तो वह […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आइटी डिपार्टमेंट की समीक्षा करते हुए कहा कि झारखंड की वेबसाइट पूरी तरह डायनेमिक और देश की सबसे अच्छी वेबसाइट में से एक हो.
आम जनता के उपयोग की दृष्टि से इसे तैयार करें, ताकि राज्य के बारे में कोई भी जानकारी किसी को प्राप्त करनी हो, तो वह राज्य सरकार की वेबसाइट से आसानी से प्राप्त कर सके. साथ ही राज्य सरकार की इस वेबसाइट के माध्यम से ही राज्य से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण वेबसाइट के लिंक पर भी लोग जा सकें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आइटी के उपयोग से साइबर क्राइम को रोकने में भी कारगर काम किया जाना चाहिए. विभाग ने यह जानकारी दी है कि रांची में एक साइबर फॉरेंसिक लैब सीडैक के माध्यम से कार्य हो रहा है तथा राज्य के सभी जिलों में एक-एक साइबर थाना भी स्थापित किया जा रहा है.
2394 सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है. अटल बिहारी बाजपेयी इनोवेशन लैब की स्थापना के लिए आइएसएम धनबाद, सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड और बीआइटी सिंदरी के साथ एमओयू किया गया है.
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में डीजी लॉकर के उपयोग के लिए बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए.
आवश्यक सभी स्कूलों में फ्लेक्स के माध्यम से तथा अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने प्रमाण पत्र को डिजी लॉकर में रख सकें. बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल,आइटी सचिव विनय कुमार चौबे व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola