रांची : मुर्गा व्यवसायी को दो गोली मारी, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर के पास अपराधियों ने करमदेव महतो (30 वर्ष) को गोली मार कर घायल कर दिया. बुधवार की रात लगभग नौ बजे कुछ लोगों ने करमदेव को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखा. लोगों ने उसे नामकुम-डोरंडा रोड स्थित विनायका अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी छाती […]

विज्ञापन

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर के पास अपराधियों ने करमदेव महतो (30 वर्ष) को गोली मार कर घायल कर दिया. बुधवार की रात लगभग नौ बजे कुछ लोगों ने करमदेव को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों ने उसे नामकुम-डोरंडा रोड स्थित विनायका अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी छाती से एक गोली निकाली, जबकि एक गोली फंसी हुई है. उसकी हालत गंभीर है. ग्रामीणों ने बताया कि करमदेव सीधा सादा युवक है. वह सरवल बाजार में मुर्गा बेचता है. बुधवार को वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola