रांची के 59 राशन डीलरों को नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची अनुभाजन क्षेत्र के 59 राशन डीलरों को जिला आपूर्ति शाखा की ओर से नोटिस जारी कर चार जुलाई तक अपना पक्ष रखने काे कहा गया है. इन डीलरों को खुद से आकर अपना पक्ष रखना होगा. नोटिस का जवाब नहीं देने पर लाइसेंस रद्द कर दिये जायेंगे. इनमें वैसे राशन डीलर शामिल […]
विज्ञापन
रांची : रांची अनुभाजन क्षेत्र के 59 राशन डीलरों को जिला आपूर्ति शाखा की ओर से नोटिस जारी कर चार जुलाई तक अपना पक्ष रखने काे कहा गया है. इन डीलरों को खुद से आकर अपना पक्ष रखना होगा. नोटिस का जवाब नहीं देने पर लाइसेंस रद्द कर दिये जायेंगे.
इनमें वैसे राशन डीलर शामिल हैं जिनका लाइसेंस किसी न किसी मामले को लेकर निलंबित कर दिया गया है. इन डीलरों का लाइसेंस पिछले तीन माह से निलंबित है. इनमें कुछ ऐसे राशन डीलर भी हैं जिन्होंने त्यागपत्र दे दिया है.
वहीं, बर्खास्त के अलावा कई राशन डीलर की मौत हो गयी है. इसको देखते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के निदेशक संजय कुमार ने जिला आपूर्ति कार्यालय को पत्र लिख कर निर्देश दिया है कि इस तरह के जितने भी मामले पोर्टल पर दिख रहे हैं उन्हें तत्काल डिलीट कर दें. उन्होंने कहा है कि तीन माह से अधिक समय से निलंबित सभी मामलों को दो दिनों में खत्म करने की कार्रवाई करें.
यह मामला विभागीय बैठक में उभर कर सामने आया था. जिसके बाद संजय कुमार ने राज्य के सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र भेज कर जानकारी मांगी है. पूरे रांची जिले में लगभग 800 राशन डीलर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन