रांची नगर निगम की टीम ने देखी पटियाला की सफाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कार्यपालक अभियंता यूएन तिवारी, सिटी मैनेजर संदीप कुमार ने गुरुवार को पटियाला नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन एवं सार्वजनिक शौचालय का भ्रमण किया. इस दौरान पटियाला नगर निगम के महापौर संजीव शर्मा, उप महापौर योगेंद्र सिंह योगी भी मौजूद रहे. रांची नगर निगम की टीम ने स्मार्ट सेंसर […]
विज्ञापन
रांची : डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कार्यपालक अभियंता यूएन तिवारी, सिटी मैनेजर संदीप कुमार ने गुरुवार को पटियाला नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन एवं सार्वजनिक शौचालय का भ्रमण किया. इस दौरान पटियाला नगर निगम के महापौर संजीव शर्मा, उप महापौर योगेंद्र सिंह योगी भी मौजूद रहे.
रांची नगर निगम की टीम ने स्मार्ट सेंसर बीन को भी देखा. टीम ने पटियाला नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न महाराजा याघवेंद्र कॉलोनी का भी भ्रमण किया, जो अपने आप में जीरो वेस्ट कॉलोनी है.
क्योंकि यहां के निवासी सभी गीले कचरे को स्थानीय तौर पर कंपोस्ट में परिवर्तित कर रहे हैं, जबकि सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए रीसाइक्लर को उपलब्ध करा रहे हैं. क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन टीम डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य भी देखेगी. पटियाला नगर निगम के सभी घरों में सेंसर युक्त डस्टबिन दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन