जिला टास्क फोर्स की बैठक, डीसी ने दिया अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी का आदेश
रांची : उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक हुई. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया. जिस पर उपायुक्त ने लगातार छापेमारी चलाये जाने का निदेश दिया है. इसके लिए […]
रांची : उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक हुई. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया. जिस पर उपायुक्त ने लगातार छापेमारी चलाये जाने का निदेश दिया है.
आपके शहर में
इसके लिए उपायुक्त ने अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, रांची को पुलिस बल उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया है. बैठक में उपायुक्त ने जिले के बंदोबस्त बालूघाट, जिसकी समयावधि समाप्त हो चुकी है, उसे जेएसएमडीसी से चलाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
उपायुक्त ने अवैध बालू स्टॉक पर ऑक्शन कराने का निदेश जिला खनन पदाधिकारी को दिया. साथ ही उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को अपने स्तर से काम करने का भी निदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए