रांची : महिला पुलिसकर्मी और डॉक्टर के बीच नोकझोंक

Updated at : 27 Jun 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महिला पुलिसकर्मी और डॉक्टर के बीच नोकझोंक

रांची : रिम्स के लेबर रूम में महिला पुलिसकर्मी व महिला डॉक्टर के बीच बुधवार की रात 8:30 बजे नोकझाेंक हुई. इसके बाद हंगामा होने लगा. डॉ संध्या तिवारी ने आरोप लगाया है कि महिला पुलिसकर्मी लीला करमाली ने हो हल्ला करने से मना करने पर गले पर हमला कर दिया. उसके नाखून से गला […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स के लेबर रूम में महिला पुलिसकर्मी व महिला डॉक्टर के बीच बुधवार की रात 8:30 बजे नोकझाेंक हुई. इसके बाद हंगामा होने लगा.
डॉ संध्या तिवारी ने आरोप लगाया है कि महिला पुलिसकर्मी लीला करमाली ने हो हल्ला करने से मना करने पर गले पर हमला कर दिया. उसके नाखून से गला पर जख्म हो गया. वहीं लीला करमाली का अारोप है कि डॉक्टर ने कहा कि यह तुम्हारा अस्पताल नहीं है.
हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर बरियातू पुलिस भी वहां पहुंची. डीएसपी दीपक पांडेय ने लेबर रूम पहुंच कर पूछताछ की. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जायेगी. ज्ञात हो कि प्रोवेशन होम से एक महिला कैदी को स्त्री विभाग के लेबर रूम में भर्ती किया गया है.
वहां दो महिला पुलिसकर्मी अनिता कच्छप व लीला करमाली को नियुक्त किया गया है. सुबह में अनिता कच्छप की ड्यूटी है. वहीं रात में लीला करमाली की ड्यूटी है. बुधवार को लीला करमाली देर से आयी, तो अनिता कच्छप से उसका बहस होने लगा. लेबर रूम में बहस होने पर डॉ संध्या तिवारी ने झगड़ा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी. लीला करमाली डॉक्टर से उलझने लगी. इसके बाद मामला बढ़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola