प्रभात खबर की खास पड़ताल: झारखंड के खूंटी जिले में पत्थलगड़ी के एक साल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 7:28 AM
सेतागड़ा में 27 जून को वर्षगांठ मनाने की चल रही तैयारीखूंटी जिला प्रशासन ने वर्षगांठ की सूचना होने से किया इनकार खूंटी : खूंटी के घाघरा गांव में बुधवार को गुपचुप तरीके से ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी की पहली वर्षगांठ मनायी. अहले सुबह ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी की पूजा-अर्चना की. इस दौरान गांव के ही नाममात्र ग्रामीण […]
सेतागड़ा में 27 जून को वर्षगांठ मनाने की चल रही तैयारी
खूंटी जिला प्रशासन ने वर्षगांठ की सूचना होने से किया इनकार
पत्थलगड़ी स्थल पर ताजा जली हुई अगरबत्ती, आग के अवशेष आदि मौजूद थे. हालांकि मौके पर एक भी ग्रामीण नजर नहीं आया. आसपास के घरों में रहने वाले ग्रामीणों ने इस पर कुछ बोलने से इंकार किया़ वहीं घाघरा से सटे कुदाडीह-मदगड़ा में कोई आयोजन नहीं हुआ. इधर घाघरा में पत्थलगड़ी की वर्षगांठ मनाये जाने के बारे में जिला प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है. इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बचते दिखे. खूंटी के ही सेतागड़ा में 27 जून को पत्थलगड़ी की वर्षगांठ मनाये जाने की तैयारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










