रांची : संशोधित पीटी रिजल्ट पर सुनवाई एक जुलाई को
Updated at : 25 Jun 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अोर से ली गयी छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई नहीं हो पायी. एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामला सूचीबद्ध था. खंडपीठ के नहीं […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अोर से ली गयी छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई नहीं हो पायी.
एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामला सूचीबद्ध था. खंडपीठ के नहीं बैठने के कारण सुनवाई टल गयी. जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने बताया कि अब मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी पंकज कुमार पांडेय ने अपील याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश को चुनाैती दी है. एकल पीठ ने सरकार की अधिसूचना के आलोक में छठी जेपीएससी पीटी का संशोधित रिजल्ट निकालने को कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




