रांची : बिरसा मुंडा के वंशजों ने समाधि स्थल पर पूजा की, प्राथमिकी भी दर्ज करायी

Updated:
विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में रखे गये उपवास के सातवें व अंतिम दिन बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, कन्हैया मुंडा और अन्य परिजनों ने अनर्थ का छुतक मिटाया और उपवास पर बैठे लोगों का उपवास समाप्त कराया़ इसके बाद में सुखराम मुंडा व कन्हैया मुंडा ने […]

विज्ञापन
रांची : बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में रखे गये उपवास के सातवें व अंतिम दिन बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, कन्हैया मुंडा और अन्य परिजनों ने अनर्थ का छुतक मिटाया और उपवास पर बैठे लोगों का उपवास समाप्त कराया़ इसके बाद में सुखराम मुंडा व कन्हैया मुंडा ने प्रतिमा तोड़े जाने के खिलाफ लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी़
वहीं, टीएससी सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि बिरसा मुंडा के परिजनों की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा और बिरसा मुंडा की कांस्य की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करेगा़ साथ ही समाधि स्थल के विस्तारीकरण, आस पास मांस-मछली की बिक्री पर रोक और सुरक्षा के समुचित उपाय की मांग भी की जायेगी़ बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने से राज्य के आदिवासियाें व झारखंडियों का अपमान हुआ है़
यह सोची-समझी साजिश का नतीजा है़ प्रभाकर तिर्की ने कहा कि इस घटना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे़ पूर्व विधायक थियोडोर किड़ो ने कहा कि यह घटना तोड़क शक्तियों का विफल प्रयास है़ मुंडा सभा के अध्यक्ष नवीन मुंडू ने कहा कि यह मुंडा आदिवासियों के साथ ही पूरे देश के आदिवासियों का अपमान है़
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, महासचिव संतोष तिर्की ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा़ इस अवसर पर वासवी किड़ो, सुशांतो मुखर्जी, समीर कुल्लू, दीपा मिंज, तारामणि साहू, किशोर लोहरा, अधिवक्ता महेंद्र पीटर तिग्गा, प्रदीप खलखो, सोनू लकड़ा, राजू नायक, गोपीनाथ घोष, एलिस चेरोवा, सुरेंद्र पाहन, हसनैन अंसारी व अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola