#YogaDay2019 पीएम मोदी के साथ बारिश में भी योग करते रहे लोग, पढ़ें कैसा था उत्साह

Updated at : 21 Jun 2019 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
#YogaDay2019 पीएम मोदी के साथ बारिश में भी योग करते रहे लोग, पढ़ें कैसा था उत्साह

रांची : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 40 हजार लोगों ने योग किया. सुबह के दो बजे से ही रांची के प्रभात तारा मैदान में लोगों की भीड़ दिखने लगी थी. सुबह के तीन बजे से इंट्री शुरू हुई. सुरक्षा जांच के बाद लोगों […]

विज्ञापन

रांची : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 40 हजार लोगों ने योग किया. सुबह के दो बजे से ही रांची के प्रभात तारा मैदान में लोगों की भीड़ दिखने लगी थी. सुबह के तीन बजे से इंट्री शुरू हुई. सुरक्षा जांच के बाद लोगों को उनके ब्लॉक में जाने की इजाजत दी गयी. पीएमओ की ओर से करीब 100 विदेशी मेहमानों को भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

ब्लॉक पहले से तैयार थे और वहां योग के लिए छोटी सी दरी बिछा दी गयी थी. सुबह के 5:20 बजे तक लगभग सभी लोगों ने अपना स्थान ग्रहण कर लिया और पीएम मोदी का इंतजार करने लगे. वीवीआईपी खेमे में अराधना पटनायक, पूर्व डीजीपी डीके पांडेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस ब्लॉक में कार्टून कैरेक्टर मोटू- पतलू के आने के बाद अलग उत्साह दिखा. सभी लोग उसके साथ तस्वीर लेने लगे. योग दिवस पर मोटू – पतलू ने भी पीएम मोदी के साथ योग किया.

लगभग 6 बजकर 25 मिनट पर पीएम मोदी प्रभात तारा मैदान के मंच पर पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकर किया. पीएम मोदी के संबोधन खत्म करने के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गयी लेकिन लोग अपनी जगह पर जमे रहे और योग किया. पीएम मोदी का साथ देने के लिए दिव्यांग बच्चे भी शामिल थे. बच्चे पीएम मोदी के आने से पहले ही योग कर रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए मुंबई से योगाचार्य सत्यवान अपनी टीम के साथ आये थे. सत्यवान ने कहा, मैं पहले योग दिवस से पीएम मोदी के साथ योग कर रहा हूं. राजपथ से रांची तक का सफर मैंने भी इस योग दिवस के साथ तय किया है. योग को लेकर जिस तरह का काम किया जा रहा है सराहनीय है. युवा रोजगार से जुड़ रहे हैं आज योगा टीजर की मां विदेशों में भी है.
सीनियर एसपी देवाशीष चंद्र राय ने कहा, हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के लिए रांची को चुना और हमें उनके साथ योग करने का अवसर मिल रहा है. बार योग दिवस की थीम है- योग फॉर हार्ट. संबोधन खत्म करने के बाद पीएम मोदी ने 45 मिनट में उन्होंने 13 योगासन किये. योग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां लोगों से भी मिले उनसे हाथ मिलाया. योग खत्म होते ही लोग अपने साथ छोटी दरी ले गये जिसमें बैठकर उन्होंने योग किया था. प्रभात खबर डॉट कॉम से कई लोगों ने बात की और बताया कि वह इस आयोजन से बेहद खुश है कि पीएम मोदी ने उनके शहर को चुना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola