#YogaDay2019: बोले पीएम मोदी- योग सबका-सब योग के, गरीब-आदिवासियों के घर तक लेकर जानी है योग की यात्रा
रांची :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 40 हजार लोगों के साथ झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग किया. योग करने से पहले उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, योग सबके लिए है और सब योग के हैं. पीएम मोदी ने कहा […]
PM Modi in Ranchi:I thank people across the world for joining Yoga Day celebrations, world over the first rays of the sun are being welcomed by dedicated yoga practitioners, it is a beautiful sight. I urge you all to embrace yoga and make it an integral part of your daily routine pic.twitter.com/dONTf8tU8o
आपके शहर में
— ANI (@ANI) June 21, 2019
गहन जांच के बाद ही मिलीइंट्री
रांची का प्रभात तारा मैदान विश्वस्तरीय योग दिवस के आयोजन के लिए तैयार हो चुका है. सात लाख वर्गफीट में फैले मैदान में 47 ब्लॉक तैयार किये गये हैं. मैदान में पहुंचने के लिए 10 इंट्री प्वाइंट बनाये गये हैं. लोगों को उनके चिह्नित ब्लॉक तक पहुंचाने में जिला प्रशासन के लोग मदद करेंगे.
- 400 अस्थायी शौचालय की व्यवस्था
- 200 से ज्यादा पेयजल प्वाइंट्स होंगे
- 100 के लगभग पानी के टैंकर
- 100 कैमरों से होगी निगरानी
- 28 डिस्प्ले स्क्रीन लगे कार्यक्रम स्थल में
- 08 मेडिकल रिस्पांस टीम की होगी तैनाती
- 21 एंबुलेंस की आयोजन स्थल पर हुई तैनाती
- 6:10 बजे : सुबह प्रधानमंत्री राजभवन से प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे
- 6:30 से 7:35 बजे तक : पीएम योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
- 7:40 बजे : वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे
- 7.55 बजे : पीएम का विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए